कोविड-19 संकट फिर से रणनीति बनाने के लिए एक अवसर है: यूबीआई प्रमुख
Updated on
28-06-2020 12:42 AM
नई दिल्ली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजकिरण राय ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण पैदा हुआ व्यवधान व्यवसायों के लिए फिर से रणनीति बनाने और खुद की क्षमताओं को समझने का अवसर है। उन्होंने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित वेबिनार में शुक्रवार को कहा कि बैंकिंग उद्योग हमेशा व्यवसायों की मदद के लिए मौजूद है, लेकिन उन्हें भी नवाचार पर जोर देना होगा और तय परिपाटी से आगे सोचना होगा। यूनियन बैंक प्रमुख ने कहा कि छोटे और मझौले उद्यमों (एसएमई) के पास वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में दस्तक देने का वास्तविक अवसर हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में कंपनियां खरीदारी में विविधता लाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि छोटे व्यवसाय ज्यादातर एक व्यक्ति पर निर्भर होते हैं, ऐसी कंपनियों को बैंकों के डिजिटल साधनों को अपनाना चाहिए ताकि बैंक तेजी से उन्हें कर्ज देने के बारे में मूल्याकंन कर सकें। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद बैंकिंग और व्यवसायों, दोनों के लिए डिजिटल का महत्व बहुत अधिक बढ़ने वाला है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…