कोहली की कप्तानी प्रेरक, जबकि माही का अनुभव बेमिसाल, रोहित साथियों पर करते हैं पूरा भरोसा : चाहर
Updated on
08-06-2020 08:22 PM
नई दिल्ली । भारतीय युवा गेंदबाज दीपक चाहर उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा तीनों की ही कप्तानी में खेल चुके हैं. धोनी भारत को सभी आईसीसी ट्रॉफी जिता चुके हैं वहीं कोहली ने भी कप्तानी में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने अपनी टीम को चार बार यह खिताब जिताया है. तीन महान कप्तानों के साथ खेलने वाले दीपक चाहर ने बताया कि उनके मुताबिक तीनों में क्या फर्क है और क्यों बीच मैदान में हजारों फैंस के सामने उन्हें डांटने वाले धोनी सबसे कूल कप्तान हैं.
दीपक चाहर ने कोहली की कप्तानी को अग्रेसिव और प्रेरणा देने वाला बताया. उन्होंने कहा विराट मैदान पर काफी अग्रेसिव हैं और बहुत जोश में रहते हैं. वह आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हैं. जब आप उन्हें 110 प्रतिशत देता देखते हैं तो खुद भी ऐसा करने के लिए प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा रोहित काफी शांत स्वभाव के हैं और आप पर भरोसा करते हैं. जब कप्तान आप को बैक करे तो अच्छा करने का आत्मविश्वास अपने आप आ जाता है.वहीं चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने बताया कि उन्हें क्रिकेट का बहुत ज्ञान है. उन्होंने कहा माही भाई को सब जानते हैं कि वह कितने कूल हैं. उनका क्रिकेट ज्ञान शानदार हैं. लंबे समय से कप्तानी करने के कारण वह जानते हैं कि आगे क्या होने वाला है और उसी हिसाब से तैयारी करते हैं. वह जानते हैं कि किस खिलाड़ी का इस्तेमाल कैसे करना है जो कि एक कप्तान का सबसे बड़ा गुण होता है.क्रिकेट की वापसी को लेकर चहर ने कहा हमें धीरे-धीरे पटरी पर लौटने की जरूरत है और मेरा मानना है कि आईपीएल क्रिकेट की वापसी के लिए शानदार विकल्प हो सकता है. हमारे पास कई सारे मैच हैं और यह आपको आपकी लय में लौटने में मदद करेगा. आईपीएल खेलने से न केवल गेंदबाजों को मदद मिलेगी, बल्कि सभी क्रिकेटर्स को मदद मिलेगी. लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले हमें एक सही शिविर की आवश्यकता है ताकि खेल से दूर रहने के बाद हम फिर से अपनी लय में वापस लौट सकें.
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…