कोरोना वैक्सीन के लिए अभी से गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान
Updated on
20-06-2020 08:35 PM
- वैक्सीन विकसित होने के बाद समानता के आधार पर सबको मिलना चाहिए
इस्लामाबाद। कोरोना वायरस महामारी से तबाह पाकिस्तान ने इसकी वैक्सीन के लिए दुनिया के सामने अभी से गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन को वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद घोषित कर देना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने दुनिया से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन को विकसित होने के बाद समानता के आधार पर सबको मुहैया करवाना चाहिए। गौरतलब है कि पाकिस्तान में कोरोना से आई तबाही के कारण अबतक 3278 लोगों की मौत हो चुकी है। कुरैशी ने बेल्ट एंड रोड इंटरनेशनल कोऑपरेशन पर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया भर में अर्थव्यवस्था, व्यवसायों और आपूर्ति श्रृंखलाओं को बुरी तरह से प्रभावित किया है। विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कुरैशी के हवाले से कहा गया है कि जब कभी कोरोना वायरस का टीका विकसित हो जाता है तो उसे वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद घोषित किया जाना चाहिए और समानता के आधार पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से अब तक 167,956 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 61678 रोगी, सिंध में 65163, खैबर पख्तूनख्वा में 20182, बलूचिस्तान में 8,998, इस्लामाबाद में 9941, गिलगित बाल्टिस्तान में 1,225 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संकमण के 769 मामले सामने आए हैं। देशभर में अब तक 8,68,565 नमूनों की जांच संक्रमण के लिए की जा चुकी है और पिछले 24 घंटे में 29,546 नमूनों की जांच की गयी है। पाकिस्तान में प्रांतीय सरकार के एक मंत्री की कोविड-19 से मौत हो गई। वह पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…