Select Date:

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने:जयवर्धने की जगह लेंगे, पिछले 16 साल से फ्रेंचाइजी से जुड़े

Updated on 24-10-2026 11:31 AM

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर किरोन पोलार्ड IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनाए गए हैं।

फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। 39 साल के पोलार्ड पिछले 16 साल से मुंबई की टीम से जुड़े हुए हैं।

वे 2009-2010 में टीम से जुड़े थे और 2022 तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे। उन्होंने टीम की ओर से 5 IPL टाइटल जीते हैं।

जयवर्धने ने 17 अक्टूबर को पद छोड़ा था

पोलार्ड श्रीलंका के महेला जयवर्धने की जगह लेंगे। महेला जयवर्धने ने 17 अक्टूबर को हेड कोच का पद छोड़ दिया था।

मुंबई इंडियंस ने कहा कि पोलार्ड की नियुक्ति टीम की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए है। वे टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं।

IPL में केवल मुंबई के लिए खेले पोलार्ड

पोलार्ड ने 2022 में अपना आखिरी IPL मैच खेला था। उन्होंने मुंबई के लिए 189 IPL मैचों में पोलार्ड ने 3,412 रन बनाए।

पोलार्ड का स्ट्राइक रेट 147.32 और औसत 28.67 रहा। उन्होंने 16 अर्धशतक लगाए। पोलार्ड ने 69 विकेट भी लिए।

2020 के बाद खिताब का इंतजार

मुंबई को पिछले 6 साल से टाइटल का इंतजार है। टीम ने पिछला खिताब 2020 में जीता था। 2026 के सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम 6वें स्थान पर रही थी।

भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बनाए गए हैं। दिल्ली ने कुछ दिन पहले सौरव गांगुली को हेड कोच और युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच बनाया था। वहीं, श्रीलंका के चामिंडा वास को फास्ट बॉलिंग कोच बनाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.