Select Date:

अगले महीने लांच होगी किआ सॉनेट

Updated on 29-08-2020 06:24 PM

नई दिल्ली  कार बनाने वाली कंपनी किआ मोटर्स की नई कार किआ सॉनेट अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। सॉनेट की बुकिंग 20 अगस्त से शुरू हो चुकी है। किआ सॉनेट के साथ किआ मोटर्स 4 मीटर से कम की एसयूवी कैटिगरी में एंट्री करने जा रही है। सॉनेट को पहले ही दिन जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला और सिर्फ 24 घंटे में 6,500 से ज्यादा बुकिंग मिल गईं थीं। सॉनेट के इंजन स्पेसिफिकेशंस और दूसरे डीटेल्स पहले ही सामने चुके हैं। अब लॉन्च से पहले सॉनेट के माइलेज और एक्सलेरेशन के लीक डीटेल्स सामने आए हैं। रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक, किआ सॉनेट का पेट्रोल 1.2 लीटर वेरियंट 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का एआरएआई क्लेम्ड फ्यूल इफीशिएंशी (माइलेज) डिलीवर करेगा। यह वेरियंट केवल मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। इस वेरियंट का -100 किलोमीटर प्रति घंटे का एक्सलेरेशन टाइम 13.3 सेकंड्स होगा। आईएमटी के साथ किआ सॉनेट का माइलेज 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर होगा और यह 12.3 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। वहीं, 7डीसीटी के साथ सॉनेट का माइलेज 18.3 किलोमीटर प्रति लीटर रहने का दावा है और यह 11.3 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगा। ह्यूंदै वेन्यू डीसीटी का माइलेज 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर है।किआ सॉनेट डीजल 1.5 लीटर इंजन के साथ 6 एमटी और 6एटी ऑप्शन में आएगी। दोनों ऑप्शंस के लिए पावर और टॉर्क आउटपुट अलग-अलग हैं। 6एमटी डीजल सॉनेट 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं, 6एटी सॉनेट 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 6एटी ऑप्शन के साथ आने वाली सॉनेट डीजल 11.8 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, 6 एमटी ऑप्शन 12.3 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। यह इंजन 83पीएस का पावर और 115 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसी इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ हुंदेई वेन्यू का माइलेज 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं, किआ सॉनेट का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल वेरियंट आईएमटी के साथ-साथ 7डीसीटी के साथ आएगा। यह इंजन 120पीएस का पावर और 172एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.