Select Date:

खुशियों का शुक्रवार’ ने बिखेरी 50 पुलिस परिजनों के चेहरे पर मुस्कान

Updated on 09-01-2021 09:22 PM

रायपुर दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों के लिये आज का दिन ऐतिहासिक रहा। डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज 50 शहीद एवं सामान्य मृत्यु के पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे। श्री अवस्थी ने बताया कि नये साल में आज सेखुशियों का शुक्रवारनाम से कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इसके अंतर्गत पुलिसकर्मियों के लिये ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जिनसे उन्हें और उनके परिजनों को खुशी मिले। इसी के तहत आज रिकॉर्ड 50 पुलिस परिजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। प्रत्येक शुक्रवार को ये कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें पुलिस परिवारों के कल्याण हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

कार्यक्रम में श्री अवस्थी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के निधन के बाद उनके परिवारों की देखरेख की जिम्मेदारी हमारी है। आप अपने को अकेला ना समझें। आपके हर सुख-दुख में छत्तीसगढ़ पुलिस आपके साथ है। कई बार आप लोगों को अनुकंपा नियुक्ति के लिये भटकना पड़ता है। लेकिन अब आप लोगों को भटकने की जरूरत नहीं है। नियुक्ति मिलने के बाद आप लोग अपने परिवार का अच्छे से ध्यान रख सकेंगे। पिछले 2 वर्षों में करीब 450 परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गयी है। हमारी कोशिश है कि पुलिसकर्मी के असमायिक निधन के बाद उनके पात्र परिजनों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति मिल जाये।

इन लोगों को दिये गये नियुक्ति पत्र- भावना अटालकर, सूरज प्रकाश भगत, प्रवीण कुमार भगत, स्वाति कुर्रे, ऋषभ सिंह, अनामिका नेताम, पूजा सिदार, लता सिंह, होलिका शांडिल्य, नरेंद्र प्रजापति, मोहित कुमार कश्यप, प्रियंका चौरसिया, हिमांशु मण्डावी, मोहनीश कुमार रावटे, उत्कर्ष ठाकुर, हर्ष कुमार मिश्रा, नीरज कुमार टण्डन, कोमल चौहान, योगेश्वर कुमार साहू, मनीष कुमार साहू, मंजू ठाकुर, सीमा देवी, यामिनी तांडिया, शिवप्रभा मंडावी, सरिता वेड़जे, हेमलता कश्यप, शुकली लेकाम, नमिता सिंह, सविता नेताम, राधा अजमेरा, सीमा देवी,ऋषभ सिंह, शुभम उपाध्याय।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.