खड़गे होंगे राज्यसभा के लिए कर्नाटक से कांग्रेस के उम्मीदवार
Updated on
06-06-2020 08:39 PM
- सोनिया, राहुल और प्रदेश के पार्टी नेताओं का जताया आभार
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होना है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी से पूर्व केंद्रीय मंत्री खड़गे की उम्मीदवारी को मंजूरी दी। खड़गे पिछली लोकसभा में कांग्रेस के सदन में नेता थे। वह 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के दो मौजूदा राज्यसभा सदस्यों एमवी राजीव गौड़ा और बीके हरिप्रसाद का कार्यकाल 25 जून को पूरा हो रहा है। इसके साथ ही भाजपा के प्रभाकर कोरे और जनता दल (सेक्युलर) के कुपेंद्र रेड्डी का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है।
इस चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तिथि नौ जून है। कर्नाटक में कांग्रेस की विभिन्न सरकारों में मंत्री रह चुके 77 वर्षीय खड़गे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। उनके पुत्र प्रियंक खड़गे वर्तमान में विधायक हैं। खड़गे ने राज्यसभा चुनाव के लिए उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रदेश के पार्टी नेताओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं उनकी (नेतृत्व की) उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। राज्यसभा में काम करने का यह अच्छा अवसर है। लंबे समय तक प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते रहने के बाद पहली बार राज्यसभा सदस्य बनने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 47 वर्षों से मैंने लोगों के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में काम किया, लेकिन इस बार केंद्र एवं प्रदेश भाजपा नेताओं की विशेष कोशिशों के चलते मुझे (2019 के लोकसभा चुनाव में) शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह अध्याय अब बंद हो चुका है। अब राज्यसभा एक नया अध्याय है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…