नई दिल्ली । एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने खादी ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा तैयार किए गए एक गिफ्ट बॉक्स की पेशकश की, जिसमें हाथ से बने चार रेशमी मास्क हैं। केवीआईसी के गिफ्ट बॉक्स में मास्क हैं, जिन्हें हाथ से बने काले रंग के कागज के डिब्बे में रखा गया है और इस पर सुनहरे रंग से उभरी हुई छपाई है। इस गिफ्ट बॉक्स की कीमत 500 रुपए है और ये दिल्ली-एनसीआर के सभी केवीआईसी खुदरा बिक्री केंद्रों में उपलब्ध है। एमएसएमई मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गडकरी ने इस गिफ्ट बॉक्स की तारीफ करते हुए कहा कि सुरक्षा के साथ त्योहार मनाने के लिए यह एक सटीक उत्पाद है। केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि गिफ्ट बॉक्स की पेशकश का मकसद विदेशी बाजार की मांग को पूरा करना है, क्योंकि त्योहारों के मौसम के दौरान वहां बड़ी संख्या में भारतीय लोग अपने प्रियजनों को उचित कीमत वाले उपहार देना चाहते हैं।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…