Select Date:

क्रिकेट को मिस कर रही कैटरीना कैफ, तस्वीर शेयर कर बताया दिल का हाल

Updated on 09-08-2020 06:58 PM
नई दिल्ली । इंग्लैंड में भले ही क्रिकेट की वापसी हो चुकी हो लेकिन अपने स्टार खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए भारतीय फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। कोरोना वायरस के कारण भारत में लंबे समय से किसी भी स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन नहीं हुआ है। ऐसे में सभी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट को याद करने वालों में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर करके फैंस को बताया कि वह इस खेल को कितना मिस कर रही हैं। कैटरीना कैफ ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें हाथ में बल्ला थामे बैठी नजर आ रही है। उन्होंने तस्वीर में कुर्ती औऱ जींस पहनी हुई है। कैटरीना ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा क्रिकेट की याद सता रही है। खेलने के लिए हमेशा तैयार। चाहे क्रिकेट की यूनिफॉर्म पहनी हो या नहीं। कैटरीना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कैटरीना को क्रिकेट पसंद है और वह इससे पहले भी क्रिकेट खेलती नजर आई थीं। दिग्गज एक्टर सलमान खान के साथ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह क्रिकेट खेलती दिखी थीं और काफी लंबे-लंबे शॉट लगा रही थी।
कैटरीना कैफ के साथ-साथ फैंस का लंबा इंतजार भी 19 सितंबर को खत्म होने वाला है। नए शेड्यूल के मुताबिक आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच होगा। इससे पहले साल 2014 में भी यूएई में आईपीएल का आयोजन किया गया था। उस साल चुनावों के कारण आईपीएल के पहले चरण के मैच यूएई में आयोजित कराए गए थे। हालांकि यह पहला मौका है जब पूरा टूर्नामेंट यूएई में आयोजित हो रहा है। वहीं साल 2010 में आईपीएल पहली बार विदेश में आय़ोजित हुआ था। उस साल भी चुनावों के कारण आईपीएल साउथ अफ्रीका में आयोजित हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.