कपिल सिब्बल ने नक्श दिखाकर कहा- चीन हमारी सीमा में 18 किलोमीटर तक घुस आया
Updated on
28-06-2020 12:43 AM
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भारत-चीन सीमा विवाद पर केंद्र की मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। सिब्बल ने प्रधानमंत्री से जानना चाहा कि 'चीन हमारी सीमा में 18 किलोमीटर तक कैसे घुस आया? उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर प्रश्नचिन्ह लगाया जिसमें कहा था कि चीन ने भारत में कोई घुसपैठ नहीं की है। सिब्बल ने मैप के द्वारा घुसपैठ वाले इलाकों की पहचान कर पूछा,चीन में भारत के राजदूत ने गुरुवार को कहा कि 'भारत उम्मीद करता है चीन डिएस्केलेशन में अपनी जिम्मेदारी समझेगा और अपनी ओर के एलएसी किनारे की तरफ चला जाएगा।' इसका क्या मतलब हुआ? आज भी घुसपैठ जारी है।"
सिब्बल ने मैप दिखाकर कहा कि उनका दावा है कि डेपसांग प्लेन्स में मौजूद 'बॉटलनेक वॉय जंक्शन' पर चीन बैठा हुआ है। यह जगह लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल से करीब 18 किलोमीटर भारतीय सीमा में है। सिब्बल ने मैप के सहारे दिखाया कि कैसे हमारे जवान इस 'बॉटलनेक वॉय जंक्शन' के जरिए कैसे नीचे के पैट्रोल पॉइंट्स 13, 12, 11ए, 11, 10 तक जाते थे। सिब्बल का तर्क है कि चूंकि चीन ने बॉटलनेक वॉय जंक्शन' पर कब्जा कर रखा है,तब हम अपने 'पैट्रोलिंग पॉइंट पर जा ही नहीं सकते। उन्होंने कहा,मैं चौकीदार से पूछना चाहता हूं कि ये कैसे हुआ?" सिब्बल ने कहा कि चीनी सेनाएं लद्दाख के कस्बे बुत्से से महज 7 किलोमीटर दूर रह गई हैं।
सिब्बल ने अपने बयान में पीएम मोदी पर तीखा हमलाकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री अगर कुछ बोलें,तब उसपर कोई सवाल नहीं उठना चाहिए। हम पूछना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री जी, क्या ऐसी वजह थी जो आपने यह बयान दिया? मैं तो एक ही वजह सोच सकता हूं कि आप समझते थे कि अगर आप वास्तविकता देश के सामने रखेंगे तो कहीं ऐसा न लगे कि आपने हमारी जमीन की हिफाजत नहीं की। इसीलिए आपने ऐसा बयान दे दिया। ये नहीं सोचा कि जब हिंदुस्तान की जनता ऐसा बयान पढ़ती है और वास्तविकता कुछ अलग है तो बहुत बुरा असर पड़ता है। जिस कुर्सी पर आप बैठे हैं, उस कुर्सी पर बैठकर आपको इसतरह के बयान नहीं देने चाहिए। कांग्रेस पार्टी की ओर से सिब्बल ने कहा कि "प्रधानमंत्री देश को बताएं कि कब्जा करने वाले चीनी सैनिकों को पीछे हटाया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा, मैं सैन्य कार्रवाई का संकेत नहीं दे रहा हूं। मैं सिर्फ त्वरित कार्रवाई यानी त्वरित समाधान की बात कर रहा हूं। फैसला सरकार को करना है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…