ज्वाला गुट्टा का आरोप- मुझे जो परेशानियां झेलनी पड़ीं उसके लिए गोपीचंद ही जिम्मेदार
Updated on
10-06-2020 07:36 PM
नई दिल्ली। महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने मुख्य राष्ट्रीय कोच गोपीचंद पर पर कई आरोप लगाये हैं। ज्वाला ने कहा कि अपने करियर में उन्हें जो परेशानियां झेलनी पड़ीं उसके लिए गोपीचंद ही जिम्मेदार थे। उनकी आलोचना के कारण ही मुझे नुकसान उठाना पड़ा है।
अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली ज्वाला ने कहा, 'मैं मानती है कि गोपीचंद ने जो हासिल किया है और मुझे उनसे उम्मीदें थीं। उन्हें पता था कि मैं क्या करने में सक्षम हूं। युगल जोड़ीदार के तौर पर मैं उनसे जुड़ी थी वह मेरी क्षमता को जानते थे, इसलिए उनसे अपेक्षाएं रखना मेरे लिए स्वाभाविक था।' साथ ही कहा कि अगर आप गौर करें तो गोपीचंद के खेलने के दिनों में दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी उभरते थे। एक समय था, जब देश के विभिन्न हिस्से से शीर्ष खिलाड़ी आते थे पर पिछले 10-12 वर्षों से केवल हैदराबाद के खिलाड़ी या तेलुगू खिलाड़ी ही आगे बढ़ते दिखाई दिये हैं। ऐसा माहौल है कि यदि कोई खिलाड़ी एक विशेष एकेडमी से है, तभी उसे मान्यता मिलेगी।'
साल 2011 में विश्व चैम्पियनशिप में अश्विनी पोनप्पा के साथ भारत के लिए पहला युगल पदक जीतने में वाली ज्वाला ने कहा, 'अगर भारत पदक जीतता है, तो यह गोपीचंद की वजह से और अगर हम अच्छा नहीं करते हैं, तो सिस्टम को दोषी ठहराया जाता है।' यहां तक कि विदेशी कोच अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही लौट जाते हैं, ज्वाला ने इसके पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, 'आंतरिक राजनीति यही वजह है कि विदेशी कोच अपना कार्यकाल पूरा किए बिना ही चले जाते हैं। उन्हें पहचान नहीं मिलती और वे अपमानित महसूस करते हैं। इसके लिए सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि प्रबंधन भी जिम्मेदार है।'
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…