बेटियों के सामने पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला मारी गई गोली
Updated on
21-07-2020 07:09 PM
गाजियाबाद । गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला किया था। अब इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मारी। इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।करीब 5-6 बदमाशों ने पहले विक्रम जोशी को घेरा और फिर उनके साथ मारपीट की। बाद में विक्रम जोशी को गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। पिता को घायल देख बेटी मदद की गुहार लगाती रही। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। अब पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।कुछ दिन पहले भी विक्रम जोशी ने थाना विजय नगर में एक तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कुछ लड़के उनकी भांजी के साथ छेड़खानी करते हैं। इसका उन्होंने विरोध भी किया था, जिसका नतीजा सोमवार शाम को जब विक्रम जोशी कहीं जा रहे थे, तभी इन बदमाशों ने आकर उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी। विक्रम जोशी के भाई अनिकेत जोशी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी भांजी के साथ कुछ लड़के छेड़खानी कर रहे थे, जिसका विरोध उनके भाई विक्रम जोशी ने किया था। विक्रम जोशी ने इसकी तहरीर थाने में भी दी थी ओर मुकदमा भी लिखा गया है। इसके बाद सोमवार को उन लोगों ने मेरे भाई पर हमला कर दिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया था कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय नगर में एक पत्रकार पर हमला हुआ है और उनको गोली मारी गई है। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्दी हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…