ट्रंप की रैली में शामिल हुआ पत्रकार कोरोना पॉजिटिव
Updated on
27-06-2020 08:20 PM
-पॉल मोनीस ने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की दी जानकारी
ओकलाहोमा सिटी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले हफ्ते टुल्सा में हुई रैली में शामिल होने वाले एक पत्रकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। गौरतलब है कि ट्रंप के प्रचार अभियान के छह कर्मचारी और ओकलाहोमा रैली के लिए काम कर रही गोपनीय सेवा के दो सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ओकलाहोमा में पिछले हफ्ते कोविड-19 के मामलों में हर रोज वृद्धि हुई है।
ओकलाहोमा वॉच के पत्रकार पॉल मोनीस ने बताया कि उसे अपने संक्रमित होने की जानकारी कल मिली। मोनीस ने ट्वीट किया, मैं हैरान हूं। मुझमें अभी तक कोई लक्षण नहीं है और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। यहां तक कि आज सुबह मैं पांच मील तक दौड़ा। उसने बताया कि वह शनिवार को बीओके सेंटर में करीब छह घंटे तक रैली में रहा और उसने मास्क पहना था तथा सामाजिक दूरी का पालन किया था। सिर्फ कुछ खाने-पीने के लिए वह भीड़ में घुसा था। उसने बताया कि इस दौरान वह राष्ट्रपति के करीब नहीं आया। ओकलाहोमा सिटी-काउंटी स्वास्थ्य विभाग में महामारी विज्ञानी ने बताया कि यह पता लगाना मुश्किल है कि क्या वह रैली में कोरोना वायरस के संपर्क में आया। मोनीस ने कहा, मैं विश्वास के साथ नहीं कह सकता कि मैं रैली में कोरोना वायरस के संपर्क में आया।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…