नई दिल्ली। लॉकडाउन में रिलायंस इंडस्ट्रीज के टेलीकॉम प्लेटफॉर्म जियो में निवेश का सिलसिला जारी है। कंपनी को सातवें सप्ताह में आठवीं बड़ी कंपनी अबूधावी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) मिली, जिसने 1.16 प्रतिशत इक्विटी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 5,683.50 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया है। एडीआईए ने जियो प्लेटफॉर्म्स की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपए आंकी है। यह पिछले सात सप्ताह से भी कम समय में जियो में आठवां निवेश है। इसके साथ ही 47 दिनों के भीतर जियो में कुल निवेश 1 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है। नए निवेश के बारे में जानकारी देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि इस सौदे में जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर मूल्यांकन 4.91 लाख करोड़ रुपए और उपक्रम मूल्यांकन 5.16 लाख करोड़ रुपए किया गया। रिलायंस के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे खुशी है कि निवेश के चार दशक की सफलता के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ अबुधाबी निवेश प्राधिकरण जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ भागीदारी कर रहा है। वह जियो के उस मिशन में भागीदार है, जो भारत के लिए डिजिटल लीडरशिप और समावेशी विकास के अवसर पैदा करता है। यह निवेश हमारी रणनीति और भारत की क्षमता पर भरोसे का प्रतीक है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…