Select Date:

जियो का जलवा बरकरार, लॉकडाउन में 36 लाख नए ग्राहक जोड़े

Updated on 27-08-2020 11:01 PM
मुंबई । एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का जलवा निरंतर बरकरार है और कंपनी ने अपने साथ मई-20 में साढ़े 36 लाख से अधिक नये ग्राहक जोड़कर कुल उपभोक्ताओं का आंकड़ा 39 करोड़ को पार करने के साथ ही नंबर एक की स्थिति को और मजबूत कर लिया। भारतीय दूरसंचार नियायक प्राधिकरण (ट्राई) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो ने मई 20 में 36 लाख 57 हजार 794 ग्राहक जोड़े और उसके कुल उपभोक्ताओं का आधार 39 करोड़ 27 लाख 49 हजार 930 पर पहुंच गया। इसके साथ ही जियो 34.33 प्रतिशत बाजार हिस्से के साथ अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे निकल गई है। दूरसंचार क्षेत्र की अन्य दोनों बड़ी निजी कंपनियों भारती एयरटेल और वोडा-आइडिया ने पिछले कुछ महीनों की भांति मई में भी बहुत बड़ी संख्या में ग्राहक खोए। भारती एयरटेल की मोबाइल सेवा को मई में 47 लाख 42 हजार 840 ग्राहकों ने छोड़ दिया और उसके कुल उपभोक्ता 31 करोड़ 78 लाख 259 और बाजार हिस्सा 27.78 प्रतिशत रह गया। वोडा-आइडिया के मई में 47 लाख 26 हजार 357 ग्राहक टूटे और उसका उपभोक्ता आधार घटकर 30 करोड़ 99 लाख 25 हजार 291 तथा माकेर्ट शेयर 27.09 प्रतिशत रह गया। 
रिलायंस जियो के अलावा सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने भी मई में दो लाख एक हजार 537 ग्राहक बनाए। उपक्रम का बाजार हिस्सा 10.50 प्रतिशत और उपभोक्ता आधार 11 करोड़ 99 लाख 61 हजार 592 पर पहुंच गया। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार मई में 56 लाख 11 हजार 338 ग्राहक कम हुए। कुल उपभोक्ता आधार 114 करोड़ 95 लाख 20 हजार से घटकर 114 करोड़ 39 लाख 10 हजार रह गया। अप्रैल में भी जियो एकमात्र कंपनी थी जिसके ग्राहक बढ़े थे। अप्रैल में जियो के उपभोक्ता 15 लाख 75 हजार 333 बढ़े थे। दूसरे नंबर की भारती एयरटेल ने अप्रैल में सर्वाधिक 52 लाख 69 हजार 882 ग्राहक खोए थे। तीसरे नंबर की वोडाफोन आइडिया को अप्रैल में भी तगड़ा झटका लगा था। उसके 45 लाख 16 हजार 866 ग्राहक टूटे थे। बीएसएनएल ने भी अप्रैल में 20 हजार 53 ग्राहक खोए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.