श्रमिकों की कमी से निर्यात आर्डर पूरा नहीं कर पा रहे आभूषण विनिर्माता: जीजेईपीसी
Updated on
06-08-2020 09:48 PM
मुंबई । रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने कहा कि कुशल कार्यबलों के अभाव में रत्न एवं आभूषण उद्योग चुनौतियों का सामना कर रहा है और मांग होने के बावजूद उसे पूरा करने में असमर्थ है। परिषद के अनुसार एक तरफ जहां निर्यात आर्डर बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुशल कामगारों की कमी है। कामगार या तो परिवहन संबंधी बाधाओं के कारण आने में असमर्थ हैं या फिर संकट के समय में अपने परिवार को छोड़ना नहीं चाह रहे। जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि हालाकि यह समय कठिन है लेकिन आभूषण निर्यात के लिए मांग बढ़ रही है और यह काफी सकारात्मक है। इसी प्रकार देश में अन्य क्षेत्रों की तरह आभूषण उद्योग से भी लॉकडाउन के बीच बड़ी संख्या में श्रमिक पलायन किये। निर्यातकों को अपने कर्मचारियों को आश्वस्त करने की जरूरत है कि कारखानों में कर्मचारी पूरी तरह से सुरक्षित होंगे।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…