Select Date:

पूर्वोत्तर भारत को बंगाल की खाड़ी से जोड़ेगा जापान, हिंद महासागर तक कनेक्टिविटी में भी मदद करेगा

Updated on 28-02-2026 05:05 PM
नई दिल्ली: भारत सरकार पूर्वोत्तर भारत को 'दक्षिण पूर्वी एशिया का प्रवेश द्वार' मानते हुए क्षेत्र के आठों राज्यों में कनेक्टिविटी पर बहुत जोर दे रही है। यह मोदी सरकार की 'ऐक्टि ईस्ट पॉलिसी' पर आधारित है। भारत की इस नीति में और ज्यादा सहायता के लिए पुराना और भरोसेमंद मित्र जापान सामने आया है। जापान ने कहा है कि वह पूर्वोत्तर भारत को बंगाल की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर तक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में मदद के लिए तैयार है।

बंगाल की खाड़ी-हिंद महासागर तक कनेक्टिविटी

जापान के उप विदेश मंत्री होरी इवाओ ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश पूर्वोत्तर भारत को बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर तक कनेक्टिविटी दिलाने में मदद करने के लिए तैयार है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में एक फॉरन पॉलिसी कॉनक्लेव (सिक्स्थ इंडिया-जापान इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव) में उन्होंने यह बात कही। इसका आयोजन शिलॉन्ग के एक फॉरन पॉलिसी थिंक टैंक एशियन कॉन्फ्लूएंस ने किया।

दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार कहलाता है पूर्वोत्तर

होरी के अनुसार, 'जापान नॉर्थईस्ट इंडिया से बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर तक कनेक्टिविटी लिंकिंग में सपोर्ट करेगा। पूर्वोत्तर भारत दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रवेश द्वार के तौर पर एक महत्वपूर्ण जियोपॉलिटिकल स्थान पर है।' उनके अनुसार पूर्वोत्तर भारत के विकास के लिए जापान पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

'पूर्वोत्तरी राज्य बन सकेंगे विकास के शक्तिशाली इंजन'

बता दें कि जापान उस क्वाड (Quad) का भी सदस्य है, जिसमें उसके अलावा भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी सदस्य हैं, जिनका खास फोकस हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी हितों को मजबूत करने के लिए काम करना है। इवाओ के मुताबिक, पूर्वोत्तरी राज्यों को जब दक्षिण-पूर्व एशिया, बांग्लादेश और नेपाल के साथ वाले ग्रिड के साथ तालमेल बिठाया जाएगा, तो ये 'विकास के एक शक्तिशाली इंजन' के रूप में काम कर सकते हैं।

जापानी मंत्री के अनुसार 'इस क्षेत्र को जब हम नेपाल, भारत, भूटान, बांग्लादेश और दक्षिण पूर्व एशिया को मिलाकर एक बड़े आर्थिक भू-भाग के रूप में देखते हैं, तो यह इसमें विकास के शक्तिशाली इंजन के तौर पर काम आने वाली महत्वपूर्ण क्षमता नजर आती है।'

भारत की पूर्वोत्तर को लेकर ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी क्या है

ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी में भारत का दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के साथ आर्थिक और सामरिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में शुरू की गई यह नीति पुराने लुक ईस्ट पॉलिसी का अपग्रेडड वर्जन है। इसके माध्यम से भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आपसी संबंधों में स्थिरता के लिए काम कर रहा है। इसके माध्यम से क्षेत्र में सांस्कृतिक संबंधों,आर्थिक सहयोग और रणनीतिक भागीदारी से स्थिरता और विकास को गति देना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.