Select Date:

जल जीवन मिशन : जंगलपुर की दैनिक जीवनशैली में आया सकारात्मक परिवर्तन

Updated on 21-02-2026 12:10 PM

राजनांदगांव। जल जीवन मिशन अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम जंगलपुर के सभी 275 परिवारों को फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन प्रदान कर ग्राम के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। नल के माध्यम से घर पर शुद्ध पेयजल मिलने से ग्राम की दैनिक जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। ग्राम पंचायत जंगलपुर के सरपंच  भूपेन्द्र साहू ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना आने से पहले ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंप तथा दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की स्थिति गंभीर हो जाती थी। किन्तु जल जीवन मिशन से ग्राम के प्रत्येक घरों तक नल कनेक्शन से नियमित स्वच्छ जल मिल रहा है। जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों, विभागीय तकनीकी टीम एवं ग्रामीणों के समन्वय से योजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया गया। पाइपलाइन विस्तार, टंकी निर्माण एवं जल स्रोत के सुदृढ़ीकरण सहित अन्य कार्य गुणवत्तापूर्ण संपन्न हुए।

ग्राम जंगलपुर में गठित जल बहिनी श्रीमती जनिया बाई, श्रीमती लकेश्वरी, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती रेखा यादव एवं श्रीमती लीला बाई ने योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जल बहिनी द्वारा नियमित रूप से एफटीके किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण किया जाता है तथा ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जल का दुरूपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाता है। इन महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से योजना के प्रति समुदाय का विश्वास एवं सहभागिता बढ़ी है। घर पर ही नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलने से ग्रामीण महिलाओं को घरेलू कार्यों में सुविधा मिली है। बच्चों की पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल रहा है तथा स्वच्छ जल के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आई है। ग्रामीणों में आत्मनिर्भरता और जागरूकता आई है। मजबूत नेतृत्व, सामुदायिक सहभागिता एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से किसी भी योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। जल जीवन मिशन के हर घर जल के लक्ष्य को पूर्ण कर ग्राम जंगलपुर अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
Advt.