Select Date:

वेब सीरीज पाताल लोक में जयदीप के मनवाया अभिनय का लोहा

Updated on 23-05-2020 05:51 PM

बबीता फोगाट भी हुई अभिनय की मुरीद
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक की हर जगह जमकर प्रशंसा हो रही है। कुछ ही समय में जमना पार के पुलिस वाले के किरदार में जयदीप अहलावत ने अपने अभिनय से लोहा मनवाया और छा गए। हर तरफ उनके शानदार अभिनय की सराहना हो रही है। देश की स्टार पहलवान बबीता फोगाट  भी उनके दमदार अभिनय की मुरीद हो गई और ट्वीट करके अनुष्का शर्मा को इसके लिए धन्यवाद कहा।
बबीता ने हरियाणवी अंदाज में जयदीप की अभिनय की तारीफ करते हुए ट्वीट करके कहा कि धुम्मा ठा दिया हरियाणा छोरे जयदीप अहलावत ने, पाताल लोक में इतनी धांसू एक्टिंग करके तोड़ पाड़ दिया। छोरा छा गया। बहन अनुष्का ने बढ़िया रोल दिया छोरे ते। बबीता से तारीफ मिलने के बाद जयदीप ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। इस वेब सीरीज में जयदीप का शो में लीड किरदार है। वो एक ऐसे पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे हैं, जो प्राइम टाइम पत्रकार की सुपारी से जुड़ा केस सुलझा रहा है। अनुष्का इस शो की प्रोड्यूसर हैं और अब बतौर प्रोड्यूसर भी उनकी जमकर तारीफ हो रही हैं। इस शो के कारण अनुष्का की हर जगह तारीफ हो रही है, मगर इसकी वजह से वह मुश्किल में भी घिर गई हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा पर एक वकील का आरोप है कि उन्होंने इस सीरीज में जातिवादी गाली देकर एक विशेष समुदाय का अपमान किया गया है। इसके लिए उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.