Select Date:

प्रिंटिंग प्रेस में छह हजार रुपए की नौकरी वाला जय वाजपेई नोटबंदी में बन गया था करोड़पति

Updated on 17-07-2020 08:37 PM
लखनऊ । बिकरू कांड के बाद एक पहेली की तरह सामने आया विकास दुबे का करीबी जय वाजपेई कानपुर के कई बड़े नेताओं और रईसों के काले धन को ब्याज पर चलाता था। यही नहीं नोटबंदी के दौरान उसने एक बड़े दल के बड़े नेता समेत शहर के कई लोगों के काले धन को ठिकाने लगाया। जय के खिलाफ की गई पड़ताल में यह जानकारियां सामने आई हैं। उधर, जय के 13 दिन से लापता होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उसके घरवाले बीते दो दिनों से कानपुर पुलिस के पास उसके बारे में जानकारी मांगने जा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। आरटीआई ऐक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने कहा है कि वह जय के बारे में जानकारी करने शुक्रवार को एसटीएफ मुख्यालय जाएंगी।
प्रिंटिंग प्रेस में छह हजार रुपए की नौकरी करने वाला जय कैसे करोड़पति बन गया? यह सवाल हर किसी के जहन में है। जानकारी के मुताबिक बिजनेस कमेटी और ब्याज के धंधे से लाखों कमा रहे जय की किस्मत नवंबर 2016 के बाद से एकाएक पलट गई। कमेटी और ब्याज के धंधे के चलते जय शहर के कई प्रमुख लोगों के संपर्क में था और शहर के एक बड़े नेता का उसके यहां काफी आना-जाना था। इस नेता ने नोटबंदी के दौरान करीब तीन करोड़ रुपए जय को सफेद करने के लिए दिए थे।
गैंगस्टर विकास दुबे की सहयोगियों की तलाश में यूपी एसटीएफ की टीम लगातार मध्यप्रदेश में भी खाक छान रही है। ग्वालियर से उसके 2 रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, उज्जैन में भी यूपी और मध्यप्रदेश पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। इस बीच विकास को यूपी पुलिस के हवाले करने जा रहे, एक जवान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वह रास्ते में गिड़गिड़ा रहा था कि मुझे यूपी पुलिस के हवाले मत करो। उधर, विकास दुबे के बारे में एक और अहम बात सामने आई है कि उसके चार खजांची काली कमाई को ह्वाइट मनी में तब्दील करते थे, इन खजांचियों में जय बाजपेई भी शामिल था, बिकरू गांव में हुए हत्याकांड से पहले इन मैनेजरों के पास 18 करोड़ रुपये था, पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.