Select Date:

भोपाल में जहांगीराबाद बना सबसे बड़ा हॉट स्पॉट

Updated on 11-06-2020 08:02 PM
शहर में 78 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
भोपाल। प्रदेश के सबसे बड़े हॉट स्पॉट बने जहांगीराबाद में फिर से संक्रमण लौट आया है। यहां एक ही परिवार के 17 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिंसी क्षेत्र में तीन नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बीते दिनों यहां संक्रमितों की संख्या कम हो गई थी। राजधानी भोपाल में बुधवार को पहली बार एक ही दिन में 78 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इधर, कैपिटल मॉल स्थित जिकित्जा के 108 कॉल सेंटर में फिर से 13 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड का कहना है कि कर्मचारियों के पॉजिटिव आने से हेल्पलाइन का काम प्रभावित नहीं हुआ है। शहर में पांच अन्य जगह पर कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। दो दिन पहले यहां छह कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसे मिलाकर कॉल सेंटर में अब तक 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं चूना भट्टी में तीन, आरा मशीन बैरागढ़, बाणगंगा में दो-दो मरीज मिले हैं। होटल पलाश में भी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इस तरह शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 2146 हो गई है। राजधानी में बुधवार को 46 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसमें चिरायु मेडिकल कॉलेज से 32 और शासकीय होम्योपैथी अस्पताल से 14 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह अब तक शहर में 1456 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इधर, बुधवार को एक पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। इसे मिलाकर अब तक कुल 68 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.