Select Date:

(जबलपुर) किसान पर प्राणघातक हमला, लूट

Updated on 05-06-2020 09:19 PM
- पीडि़त की भी नहीं सुन रही माढ़ोताल थाना पुलिस
जबलपुर। माढ़ोताल थानांतर्गत ग्राम सूखा में अपने खेत की रखवाली कर रहे किसान पर गांव के तीन तत्वों ने न सिर्फ जानलेवा हमला कर दिया बल्कि उसके साथ लूट भी कर दी। घायल किसान गंभीर अवस्था में उपचार के लिए भर्ती है। परिजनों के साथ ग्रामीणों का आरोप है कि माढ़ोताल थाना पुलिस ने महज मामूली धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करने की रस्म अदायगी कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों एवं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार १ जून की शाम जब सूखा निवासी श्रीकांत पटैल उर्फ भईयों (३६) अपने खेत की रखवाली करने के लिए खड़ा था। इसी दौरान आरोपी संदीप दुबे, कालू चढ़ार और रामकिशोर दुबे अपने पशुओं को चरा रहे थे जो श्रीकांत के खेत में घुसने लगे। श्रीकांत के मना करने पर आरोपी संदीप, कालू और राम किशोर ने लाठी और रॉड से श्रीकांत पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर हुए हमले से खुद को बचाने में श्रीकांत का दांया हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया बल्कि आरोपियों ने उसके पैरों में इस तरह बुरी तरह हमला किया कि किसान शायद उम्र भर न चल पाए। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों का जानलेवा हमले से मन नहीं भरा तो उन्होंने श्रीकांत के गले से सोने की चेन और जेब में रखे ३ हजार रुपए भी लूट लिए। गंभीर रूप से घायल किसान फिलहाल एक निजी अस्पताल में उपचार रत हैं वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ २९४, ३२३,५०६ और ३४ जैसी आईपीसी की साधारण धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले खानापूर्ति कर ली है। परिजनों का कहना है कि इस संबंध में यदि थाना पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और लूट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज नहींं किया जाता है तो न सिर्फ वे वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करेंगे बल्कि माढ़ोताल थाने के समक्ष प्रदर्शन भी किया जाएगा। वहीं टीआई अनिल गुप्ता का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने और पीडि़त के बयान मिलने के बाद लूट और गंभीर धाराओं के तहत भी प्रकरण दर्ज किया जा सकता है। 
किसानों के प्रति गंभीरता नहीं बरत रही पुलिस
हालहीं में बरेला में एक किसान के साथ बर्बरता से मारपीट में हुई मौत के मामले में न सिर्फ पूर्व पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण हो गया बल्कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी हो रही है। किसानों के प्रति संवेदनशीलता बरतने न सिर्फ शासन के बल्कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के भी निर्देश हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में ही नहीं अन्य मामलों में भी पुलिस संवेदनशीलता नहीं बरत रही है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.