जबलपुर : कलेक्टर ने किया नए कन्टेनमेन्ट जोन का भ्रमण
Updated on
04-06-2020 11:12 PM
हाई रिस्क मरीजों को सर्वे कर चिन्हित करने निर्देश
जबलपुर। कलेक्टर भरत यादव ने बुधवार की शाम शहर में बनाये गये दोनों नये कंटेन्मेंट जोन छोटी ओमती और पुत्री शाला का भ्रमण किया । इस दौरान उन्होंने दोनों कंटेन्मेंट जोन में नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा आवाजाही को पूर्णतः प्रतिबन्धित करने के निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिये । श्री यादव ने कन्टेनमेन्ट जोन के रहवासियों से भी घरों में ही रहने, मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया । उन्होंने कहा कि कंटेन्मेंट की बंदिशों का जितनी सख्ती से लोग पालन करेंगे उन्हें उतनी ही जल्दी इससे निजात मिल सकेगी । कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान कंटेन्मेंट जोन में घर-घर स्वास्थ सर्वे करने तथा हाई रिस्क वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें संस्थागत क्वारन्टीन सेंटर भेजने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी इसमें सहयोग करने का आग्रह किया ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को क्षेत्र में फैलने से रोका जा सके ।
कलेक्टर ने इस मौके पर दोनों कन्टेनमेन्ट जोन में सीसीटीव्ही से निगरानी रखने के निर्देश भी दिये । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छोटी ओमती स्थित सामुदायिक भवन और गीता भवन में क्वारन्टीन सेंटर बनाने के कार्यवाही शुरू की जाये । ताकि यहाँ के हाई रिस्क वाले व्यक्तियों को यहीं पर क्वारन्टीन किया जा सके । यह सभी के सुविधाजनक होगा । कलेक्टर ने कन्टेनमेन्ट जोन के रहवासियों को घर-घर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की हिदायत भी अधिकारियों को दी ।
श्री यादव ने निरीक्षण के दौरान कंटेन्मेंट जोन स्थित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति वाली दुकानों को चिन्हित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये । ताकि नई गाईड लाइन के मुताबिक सभी सावधानियों के साथ इन्हें खोलने की अनुमति दी जा सके । श्री यादव ने कंटेन्मेंट जोन को नियमित रूप से सेनिटाइज करने की हिदायत भी दी ।
कलेक्टर के कन्टेनमेन्ट जोन के भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त नगर निगम राकेश अयाची, एसडीएम मनीषा वास्कले, तहसीलदार राजेश सिंह एवं क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे ।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…