सिंगापुर । कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अंतराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की कार्य समिति ने आईटीटीएफ के सभी कार्यक्रमों और टूर्नामेंटों को अगले माह अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है। आईटीएपफ के इस फैसले से 25 से 30 अगस्त के बीच होने वाला आईटीटीएफ विश्व टूर चेक ओपन भी टल गया है। आईटीएफएफ और चेक टेनिस संघ ने कहा है कि प्रतिभागियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा तथा यात्रा प्रतिबंध और संभावित जोखिमों को देखते हुए ही इस टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा है।
आईटीटीएफ समिति ने यह भी कहा कि पहले से स्थगित हांगकांग ओपन भी आयोजित नहीं किया जाएगा जो इस वर्ष पांच से दस मई के बीच आयोजित होना था। आईटीटीएफ और हांगकांग टेबल टेनिस समिति इस टूर्नामेंट को आयोजित करने के लिए किसी वैकल्पिक तारीख पर विचार कर रहे थे पर यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए यह संभव नहीं था, ऐसे में इस टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा आईटीटीएफ इस साल के अंत के महीनों में होने वाले टूर्नामेंटों के लिए वैकल्पिक तारीखें भी देख रहा है ताकि अगर हो सके तो इनका आयोजन किया जाये।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…