तब इमरान का सामना करना हो जाता था असंभव : अरुण लाल
Updated on
18-07-2020 06:31 PM
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज अरुण लाल ने कहा है कि 80 के दशक में इमरान खान और अन्य तेज गेंदबाजों का सामना करना कठिन हो जाता था। विशेषकर गेंद से छेड़छाड़ के बाद तो उन्हें खेलना असंभव सा हो जाता। 80 के दशक को गेंदबाजी का युग कहा जाता था। उस समय पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज हावी रहते थे। अरुण लाल ने 1982 से 1989 के बीच खेला था। अरुण लाल का कहना है कि 70-80 के दशक में सभी टीमों के पास शानदार गेंदबाज थे। अरुण लाल से जब पूछा गया कि किन गेंदबाजों का सामना करना उनके लिए कठिन था तो उनका जवाब था इमरान क्योंकि वह रिवर्स स्विंग का भरपूर इस्तेमाल करते थे। उस समय गेंद से छेड़छाड़ करने की अनुमति थी। रिवर्स स्विंग की शुरुआत के बाद मेरे लिए इमरान को खेलना असंभव था।''
इमरान पहले गेंदबाज थे जिन्होंने रिवर्स स्विंग का इस्तेमाल किया। बाद में गेंद से छेड़छाड़ को गैर कानूनी घोषित कर दिया गया। अरुण लाल ने कहा, ''हालांकि कपिल देव जैसे स्विंग गेंदबाज भारतीय टीम में थे, पर इमरान गेंद को 6-8 इंच तक स्विंग कराते थे और बल्लेबाज भयग्रस्त हो उठता था।'' अरुण लाल ने इमरान की प्रशंसा करते हुए कहा, ''उन्हें कप्तान के रूप में देखना शानदार था। वह पूरी तरह फिट थे। 1982 के आसपास इमरान की पर्सनेलिटी और उनकी मौजूदगी अद्भुत थी। वह टीम की बहुत बढ़िया कप्तानी कर रहे थे।''
रिवर्स स्विंग के शुरुआती दिनों में पाकिस्तानी गेंदबाज गेंद से बहुत छेड़छाड़ करते थे, गेंद रिवर्स स्विंग के लायक बना देते थे। पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज सरफराज नवाज को रिवर्स स्विंग की शुरुआत करने वाला माना जाता था हालांकि उन्होंने कभी इस बात को नहीं स्वीकारा कि वे रिवर्स स्विंग के लिए गेंद से छेड़छाड़ करते थे। अरुण लाल ने 16 टेस्ट मैचों में 729 रन बनाए हैं। वहीं 13 एकदिवसीय मैचों में 122 रन बनाए।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…