नौकरी मांगने वालों की कतार में आगे आईटी प्रोफेशनल्स
Updated on
11-06-2020 08:01 PM
-हजारों आईटी प्रोफेशनल्स ने किया रिक्रूटमेंट एजेंसियों से संपर्क
नई दिल्ली। कोरोना महामारी का रोजगार पर काफी बुर असर हुआ है। भारत में ऑर्गनाइज्ड सेक्टर में लाखों लोगों की नौकरी चली गई। छंटनी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में आईबीएम कोग्नीजेंट जैसी आईटी कंपनियां शामिल हैं। नौकरी जाने के बाद ये लोग अब रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। पिछले तीन सप्ताह में कई हजार आईटी प्रफेशनल्स ने रिक्रूटमेंट एजेंसियों को संपर्क किया है। ये आईटी प्रफेशनल्स जूनियर लेवल से लेकर सीनियर लेवल तक के हैं।
एबीसी कन्सलटेंट के सीनियर डायरेक्टर रतन गुप्ता ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में रिज्यूम के प्रवाह में 100 फीसदी का उछाल आया है। आईटी कंपनियां खुद को बदले माहौल और परिवेश में तेजी से ढाल रही हैं। जिन लोगों में स्किल्स का अभाव है उनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। स्पेशलिस्ट स्टॉफिंग फर्म एक्सफोनो का कहना है कि सीनियर टेक प्रफेशनल्स के रेज्यूम प्रवाह में 40 फीसदी तेजी आई है। दुनिया की तमाम आईटी कंपनियां पिछले कुछ सालों में तेजी से ऑटोमेशन की तरफ जा रही हैं, लेकिन कोरोना के कारण यह प्रकिया तेज हो गई। आईटी कंपनियों से छंटनी का सिलसिला तब तक जारी रहेगी, जब तक उन्हें यह नहीं लगता कि कॉस्ट मैनेजमेंट सटीक हो गया है। एक तरफ आईटी सेक्टर में छंटनी हो रही है तो दूसरी तरफ न्यू टेक्नोलॉजी टैलेंट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। लॉकडाउन में इनकी डिमांड 20 फीसदी तक बढ़ गई है। नैसकॉम की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संगीता गुप्ता का कहना है कि जो लोग डिजिटली स्किल्ड हैं, उनकी मांग हमेशा रहेगी और आने वाले समय में और बढ़ेगी भी। कंपनियां अपने एंप्लॉयी को ज्यादा स्किल बनाने के लिए लगातार इन्वेस्ट करती रहेंगी।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…