असमानता और नस्ली संबंधों की समस्या से निपटने के लिए अपने प्रयास बढ़ाना जरूरी : ट्रम्प
Updated on
12-06-2020 08:00 PM
- पुलिस के बल प्रयोग के मानकों पर होगा विचार
डलास। अमेरिका में एक अश्वेत शख्स की पुलिस हिरासत में मौत को बाद पुलिस पर असमानता और नस्लभेदी होने के आरोप लगे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं पर पुलिस को ‘समस्या’ की तरह पेश करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि वह उस शासकीय आदेश पर विचार करेंगे, जिससे पुलिस विभाग ‘बल प्रयोग के लिए मौजूदा पेशेवर मानकों’ पर खरा उतर सकें। उन्होंने अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद देश में हुए हिंसक प्रदर्शनों को दबाने के लिए गवर्नरों और मेयरों से की गई बातचीत का बचाव करते हुए कहा, ‘हम भावनाओं में बहकर सड़कों पर उतर रहे हैं।’ ट्रम्प ने डलास में नस्ली संबंधों और पुलिस बल द्वारा कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने पर चर्चा के दौरान दर्शकों के सामने इस आदेश के बारे में बहुत कम जानकारियां साझा कीं। मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में फ्लॉयड की मौत के बाद देशभर में हुए हंगामे के जवाब में पुलिस सुधार के लिए यह उनका पहला ठोस प्रस्ताव है।
राष्ट्रपति ने माना कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया कुछ लोगों के लिए परेशानी खड़ी करने वाली हो सकती है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों को कट्टर रूप में पेश करना भी अनुचित है। ट्रम्प ने कहा, ‘जहां भी कट्टरता और पक्षपात दिखे, हमें उनका सामना करने के लिए एक साथ मिलकर काम करना होगा, लेकिन हम लाखों सभ्य अमेरिकियों को गलत रूप से नस्ली या कट्टर दिखाकर आगे नहीं बढ़ेंगे।’ उन्होंने कहा कि देश को अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करके असमानता और नस्ली संबंधों की समस्या से निपटने के लिए अपने प्रयास बढ़ाने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन अल्पसंख्यक समुदायों का आर्थिक विकास और अल्पसंख्यक चिकित्सा संस्थानों में अच्छा-खासा निवेश करके स्वास्थ्य देखभाल अनियमितताओं से निपटने के लिए सक्रियता से काम करेगा। एक सहयोगी के मुताबिक डलास में हुए इस कार्यक्रम में डलास पुलिस प्रमुख यू रेनी हाल, डलास काउंटी शेरिफ मरियन ब्राउन और डलास काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जॉन क्रूजोट को निमंत्रण नहीं भेजा गया। मेयर एरिक जॉनसन को आमंत्रित किया गया, लेकिन वह व्यस्त होने के कारण इसमें शामिल नहीं हुए।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…