Select Date:

होटल इंडस्ट्री को कोरोना से उबरने में लग सकते हैं 2 साल

Updated on 19-08-2020 07:22 PM

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के पहले होटल इंडस्ट्री का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन अब होटलों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। लॉकडाउन ने होटल इंडस्ट्री के बिजनेस को लगभग खत्म ही कर दिया। शुरुआती दौर में माना जा रहा था कि कोरोना से पहले की स्थिति तक पहुंचने के लिए होटलों को कम से कम 1 साल का समय लग जाएगा। यानी जो रूम रेट और होटल में ग्राहकों की जितनी संख्या कोरोना के आने से पहले थी उस लेवल तक 1 साल से पहले नहीं पहुंचा जा सकेगा। अब अनुमान है कि कोरोना वायरस के प्रकोप से बाहर निकलने में होटल इंडस्ट्री को अभी लंबा वक्त लगेगा।

 पिछले 1 महीने में जिस तरह से कोरोना अपना विकराल रूप धारण करता जा रहा है, उसे देखते हुए ये साफ होता है कि ट्रैवलिंग पर बहुत बुरा असर पड़ा है, जिससे होटल का बिजनेस काफी प्रभावित हुआ है। भारत के एक बड़े होटल ईआईएच ने अपनी 2020 की एनुअल रिपोर्ट में कहा है कि जो रूम रेट और होटल में ग्राहकों की जितनी संख्या कोरोना के आने से पहले थी उस लेवल तक पहुंचने में होटल इंडस्ट्री को कम से कम 2 साल का समय लगेगा। होटल ने कहा था कि कोरोना की वजह से इस साल और अगले साल बहुत ही कम विदेशी भारत आएंगे। ऐसे में होटल इंडस्ट्री को घरेलू पर्यटकों पर फोकस करना शुरू कर देना चाहिए। अब हॉस्पिटैलिटी रिसर्च फर्म एचवीएस एनारॉक इंडिया ने भी यही कहा है कि होटल इंडस्ट्री को कोरोना से पहले के लेवल तक लौटने में कम से कम 2 साल लग जाएंगे। इंडस्ट्री को लेकर अनुमान लगाया गया है कि 2022 तक औसत ऑक्युपेंसी 65.5 फीसदी तक बढ़ाएंगे और रूम रेट 5,793 रुपये प्रति रूम तक हो सकता है। अभी ऑक्युपेंसी 34.5 फीसदी है और प्रति रूम का चार्ज औसतन 4,850 रुपये है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.