भारतीयों की भावनाएं आहत करने वाले ट्वीट पर इसराईली पीएम के बेटे ने मांगी माफी
Updated on
29-07-2020 08:12 PM
यरुशलम। इसराईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बड़े बेटे ने भारतीयों की भावनाएं आहत करने वाले ट्वीट को लेकर हिंदुओं से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय 29 वर्षीय येर ने देवी दुर्गा की एक तस्वीर साझा की थी, जिनके चेहरे पर लिआत बेन अरी का चेहरा लगा था। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ के भ्रष्टाचार मामले में अरी अभियोजक हैं। उनके कई हाथों को अभद्र इशारे करते हुए दिखाया गया था। येर ने ट्वीट किया, ‘‘ मैंने एक व्यंगात्मक पेज से ‘मीम' साझा किया था। मुझे नहीं पता था कि इस तस्वीर का हिंदू आस्था से कोई लेना-देना है। मुझे जैसे ही मेरे भारतीय दोस्तों से इसका पता चला तो मैंने ट्वीट हटा दिया। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।'' येर के माफी मांगने के ‘‘साहसिक कदम'' की कई लोग सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कई लोगों ने उनके ‘‘गैर जिम्मेदाराना'' व्यवहार की आलोचना की है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…