इजरायली विमानों ने ईरानी मिसाइल केद्र पर बरसाए बम, साइबर अटैक से बर्बाद किया परमाणु ठिकाना
Updated on
04-07-2020 09:38 PM
तेहरान। इजरायल और उसके धुर विरोधी ईरान के बीच इन दिनों साइबर अटैक चरम पर है। ताजा घटना में इजरायल ने जोरदार साइबर हमला करके ईरान के परमाणु ठिकानों में दो विस्फोट करा दिए हैं। इनमें से एक यूरेनियम संवर्धन केंद्र है और दूसरा मिसाइल निर्माण केंद्र। यही नहीं इजरायल ने अपने घातक एफ-35 फाइटर जेट से ईरान के पर्चिन इलाके में मिसाइल निर्माण स्थल पर धावा बोल कर उसे बर्बाद कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना पिछले सप्ताह हुई। अखबार ने बताया कि इजरायल के साइबर हमले से गुरुवार को ईरान के नतांज परमाणु संवर्धन केंद्र में आग लग गई और जोरदार विस्फोट हुआ। यह पूरा केंद्र जमीन के अंदर बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि इस इजरायली हमले के बाद ईरान का परमाणु कार्यक्रम दो महीने पीछे चला गया है।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते शुक्रवार को इजरायल के एफ-16 स्टील्थ फाइटर जेट ने पर्चिन इलाके में स्थित एक ईरानी ठिकाने पर धावा बोला और कई बम गिराए। माना जाता है कि यह मिसाइल उत्पादन केंद्र था। दरअसल, इजरायल का कहना है कि ईरान अपने हथियार और मिसाइलें लगातार उन्नत कर रहा है, जिन्हें वह यहूदी विरोधी हिज्बुल्ला को सप्लाइ कर रहा है। इन दोनों ही हमले की इजरायल ने पुष्टि नहीं की है।
इससे पहले ऐसी रिपोर्ट आई थीं कि ईरान ने अप्रैल माह में इजरायल के पानी की सप्लाई हैक करने की कोशिश की थी। ईरान के इस हमले को इजरायल के साइबर डिफेंस ने असफल कर दिया था। अगर ईरान अपने इस प्रयास में सफल हो जाता तो पानी के अंदर क्लोरीन की मात्रा खतरनाक स्तर तक बढ़ जाती। इससे पूरे देश में पेयजल का संकट खड़ा हो सकता था।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…