ईशांत बोले- दिल्लीवाला अंदाज है उनकी और विराट की दोस्ती में
Updated on
30-05-2020 11:34 PM
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर और टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कप्तान विराट कोहली और अपनी दोस्ती को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हमारी देस्ती काफी पुरानी है। दोनों जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नहीं बने थे तब से एक-दूसरे को जानते हैं। ये दोनों खिलाड़ी अंडर-17 के दौर से साथ खेल रहे हैं। विराट कोहली ने अपने खेल को इस स्तर पर ले गए हैं कि कई लोगों को हैरानी होती है लेकिन ईशांत उनमें से नहीं है।
विराट ने हाल के वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। गेंदबाज किसी भी तरह का हो विराट बिना डर के खेलते हैं। 31 साल की उम्र में 70 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके विराट के लिए ईशांत ने दिल खोलकर अपनी राय रखी है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ बातचीत में ईशांत ने कहा कि वह विराट को काफी पहले से जानते हैं और उन्हें लगता था कि उनमें बड़ा खिलाड़ी बनने का क्षमता है। ईशांत ने कहा कि जब वह अंडर-17 का ट्रायल देने गए थे तब से विराट को जानते हैं। उन्होंने कहा कि विराट तब बिना हेलमेट के सिर्फ कैप पहनकर तेज गेंदबाजों का सामना करते थे। ईशांत ने कहा, 'इसे तब भी पेस से कोई फर्क नहीं पड़ता था। यह सिर्फ कैप पहनकर ही तेज गेंदबाजों का सामना करता था। हमारी दोस्ती तब से चली आ रही है। फिर अंडर-19 में भी विराट सिर्फ कैप पहनकर ही खेला।'
ईशांत ने कहा कि उनकी दोस्ती विराट से बहुत पुरानी है। उन्होंने बीते वक्त को याद करते हुए कहा, 'हम दोनों का फर्स्ट क्लास डेब्यू साथ हुआ। इंडिया का डेब्यू लगभग एक साथ हुआ। तो विराट के साथ बहुत करीबी दोस्ती है।' उन्होंने कहा कि जब हम टीम में साथ नहीं खेल रहे होते तब भी एक-दूसरे के साथ टच में नहीं रहते। ईशांत और विराट दोनों दिल्ली से हैं। इस पर ईशांत ने कहा कि दिल्लीवाला अंदाज उनकी और विराट की दोस्ती में नजर आता है। उन्होंने कहा, 'हम दोनों एक-दूसरे के साथ वैसे ही रहते हैं जैसे बचपन से हैं।' विराट के स्वभाव की तारीफ करते हुए ईशांत ने कहा कि कोहली बेशक भारतीय कप्तान बन गए हों लेकिन वह दोस्तों के साथ वैसे ही हैं। उन्होंने कहा उन्होंने कप्तान बनने के बाद कभी ऐसा नहीं कहा कि मेरे साथ ऐसा मजाक नहीं करेगा। हम वैसे ही मजाक करते हैं।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…