राजधानी एक्सप्रेस की छुट्टी? 180 की स्पीड वाली पटना-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत की तारीख आई सामने
Updated on
21-01-2026 12:01 PM
पटना: भारतीय रेलवे 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत यात्रियों के सफर को आरामदायक और तेज बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पटना से दिल्ली के बीच बहुप्रतीक्षित स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस जून तक पटरी पर उतरने के लिए तैयार है। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और झांसी यूनिट सहित कई कारखानों में इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन के रैक का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। ये ट्रेन न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि अपनी आधुनिक स्लीपर सुविधाओं के कारण लंबी दूरी की यात्रा के अनुभव को पूरी तरह बदल देगी। इसे पारंपरिक राजधानी एक्सप्रेस के एक प्रीमियम और हाई-टेक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
52 सेकेंड में 100 की स्पीड
स्लीपर वंदे भारत अपनी हाई स्पीड के लिए जानी जाएगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा होगी। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मात्र 52 सेकेंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। आधुनिक सस्पेंशन तकनीक और शोर कटौती (Noise Reduction) के कारण यात्री तेज गति के बावजूद शांतिपूर्ण नींद का आनंद ले सकेंगे।
ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगे
इस आधुनिक ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 823 बर्थ की क्षमता होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें थर्ड एसी के 11 कोच (611 बर्थ), सेकंड एसी के 4 कोच (188 बर्थ) और फर्स्ट एसी का एक विशेष कोच (24 बर्थ) शामिल होगा। इसके अलावा, यात्रियों को उनकी मांग के अनुसार स्थानीय और क्वालिटी फूड भी ट्रेन के भीतर ही उपलब्ध कराया जाएगा।
सुरक्षा के आधुनिक इंतजाम
सुरक्षा के लिहाज से ये ट्रेन 'कवच' (स्वदेशी एंटी-कोलिजन सिस्टम) से लैस होगी। इसमें स्वचालित दरवाजे, आपातकालीन टॉक-बैक सिस्टम और एर्गोनोमिक रूप से डिजाइन की गई बर्थ होंगी, जो लंबे सफर की थकान मिटाएंगी। स्वच्छता बनाए रखने के लिए ट्रेन में विशेष कीटाणुनाशक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ड्राइवर कैब को भी उन्नत नियंत्रण प्रणालियों के साथ बेहद हाई-टेक बनाया गया है।
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…