Select Date:

इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर कुछ बड़ा होने वाला है? बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी को लिखा लेटर

Updated on 31-08-2026 01:22 PM
नई दिल्ली: आईपीएल के 2023 सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आया था। इस के तहत किसी टीम को मैच के दौरान अपनी प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी का बदलाव कर सकता था। यानी एक मैच में 12 खिलाड़ी खेलते थे। इससे टीमों की बल्लेबाजी लंबी हो गई और बल्लेबाज बेखौफ बैटिंग करने लगे। इसके साथ ही ऑलराउंडर्स का रोल भी कम हो गया। इसकी वजह से ही इस नियम पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी इस नियम के खिलाफ बोल चुके हैं। आईपीएल 2027 के शुरू होने में अभी समय है लेकिन उससे पहले ही यह नियम चर्चा में आ गया है।

बीसीसीआई ने मांगी फ्रेंचाइजी की राय

बीसीसीआई ने हाल ही में सभी फ्रेंचाइजी को इम्पैक्ट प्लेयर नियम समेत अन्य रूल्स को लेकर ऑफिशियल लेटर भेजा है। 31 अगस्त तक इसका जवाब देने को कहा गया है। क्रिकबज के अनुसार उसमें लिखा है, 'आईपीएल 2026 के कप्तानों की बैठक में हुई चर्चा के अनुसार, यह तय किया गया था कि टूर्नामेंट खत्म होने पर सभी फ्रेंचाइजी से क्रिकेट से जुड़े अहम कामों पर फीडबैक लिया जाएगा। इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपनी क्रिकेट ऑपरेशन्स टीमों के साथ इन विषयों पर चर्चा करें और अपना इकट्ठा किया हुआ फीडबैक हमारे साथ शेयर करें।'
लेटर में आगे लिखा है- कृपया पक्का करें कि आपका फीडबैक 31 अगस्त तक हम तक पहुंच जाए। इससे हमें सभी फ्रेंचाइजी से जानकारी इकट्ठा करने और अगले सीजन से पहले जरूरी रिव्यू और एक्शन प्लान तैयार करने में मदद मिलेगी। हमें तय समय-सीमा के अंदर आपके जवाब का इंतजार रहेगा।

अन्य मुद्दों पर भी मांगी गई प्रतिक्रिया

इम्पैक्ट प्लेयर के साथ ही बीसीसीआई ने मैच डे संचालन, अंपायरिंग, प्रैक्टिस सेशन, खेल की परिस्थितियों और PMOA (प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया) से जुड़े मामलों पर भी फ्रेंचाइजी से सुझाव मांगे हैं। पिछले सीजन में PMOA में अनऑथराइज्ड लोगों की इंट्री के मामले सामने आए थे। इसकी वजह से बीसीसीआई को बीच सीजन में खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों के लिए गाइडलाइंस जारी करने पड़े थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.