भारत का साउथ अफ्रीका से हारना है अच्छा साइन? 2011 वाला बन रहा गजब संयोग
Updated on
23-02-2026 01:09 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मुकाबला बीते 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से भारत को एकतरफा हराया। भारत की इस वर्ल्ड कप में यह पहली हार थी।
इस हार के साथ अब टीम इंडिया की नेट रन रेट भी काफी ज्यादा खराब हो गई है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के सामने जीत दर्ज करनी होगी और अपनी नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। हालांकि साउथ अफ्रीका से हारने के बाद एक गजब संयोग बन रहा है, जिसे देखकर भारतीय फैंस को सुकून मिल सकता है।
2011 में भी साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया था
2011 का वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश में खेला गया था। यह वर्ल्ड कप भारत ने श्रीलंका को हराकर अपने नाम किया था। बता दें कि 2011 के विश्व कप में भी ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया था। साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से मैच जीता था।
वहीं अब इस टी20 वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को हरा दिया है। भारत में भी वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस तरह से साउथ अफ्रीका से हारना 2011 वाला संयोग बना रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2011 की तरह ही भारत इस बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठा पाता है या नहीं।
बात करें मैच की तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। मेहमान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ही ऑल आउट हो गई और 76 रन से मैच हार गई।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…