Select Date:

इरफान पठान ने ‘अफगान जलेबी’ पर नाच-नाचकर पाकिस्तानियों को जलाया, भारत की जीत पर पूछा कैसा रहा?

Updated on 16-02-2026 12:50 PM
कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान पर भारत की 61 रनों की शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है, लेकिन पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के एक खास वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इरफान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पाकिस्तान की हार पर चुटकी ली है। जिसे देखने के बाद पूरे पाकिस्तान को मिर्च लगी होगी।

इरफान का अफगान जलेबी डांस और पड़ोसियों पर तंज

मैच खत्म होते ही इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मशहूर गाने अफगान जलेबी पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'पड़ोसियों, संडे कैसा रहा?' इरफान का यह अंदाज सीधे तौर पर पाकिस्तानी फैंस की ओर एक मजाकिया तंज था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। यह पहली बार नहीं है, इरफान इससे पहले एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भी इसी गाने पर डांस कर जश्न मना चुके हैं, जो अब उनकी पहचान बन चुका है।

मैदान पर भारत का सुपर संडे

इरफान के जश्न की असली वजह मैदान पर भारत का वह दबदबा था, जिसने पाकिस्तान को खेल के हर विभाग में बौना साबित कर दिया। मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने महज 40 गेंदों पर 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को 175 के स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ 87 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पाकिस्तान के स्पिन अटैक को पूरी तरह बेअसर कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 114 रनों पर ढेर हो गई।

विश्व कप में 8-1 का ऐतिहासिक दबदबा

इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है। भारतीय फैंस इरफान पठान के इस वीडियो को अपनी जीत के एन्थम की तरह शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पठान की यह डांस डिप्लोमेसी पाकिस्तान की हार की चुभन को उनके फैंस के लिए और अधिक बढ़ा रही है, जबकि भारतीय समर्थक इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.