Select Date:

'अमेरिकी नागरिकों को मारने की साजिश कर रहा ईरान', खुफिया मेमो के बाद खाड़ी से निकाले जा रहे डिप्लोमेट

Updated on 24-10-2026 11:18 AM
तेहरान: अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान अमेरिका के बाहर विदेशों में अमेरिकी नागरिकों को मारने की साजिश रच रहा है। यूएस इंटेलिजेंस के मेमो में दावा किया गया है कि ईरान ने अपनी कोशिशों को 'एडवांस स्तर' तक बढ़ा दिया है यानि ये कोशिशें अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दावा किया गया है कि मिडिल ईस्ट के देशों में अमेरिकी नागरिकों की हत्या की जा सकती है।

'एक्सियोस' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 23 अक्टूबर के इस मेमो से पता चलता है कि वाशिंगटन मध्य पूर्व के कई देशों में अपनी राजनयिक मौजूदगी कम कर रहा है। ऐसा ईरान के हमलों के डर और तेहरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की तरफ से फिर से सैन्य कार्रवाई किए जाने की संभावना के बीच किया जा रहा है।

अमेरिकी खुफिया मेमो में क्या कहा गया है?

अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने ये मेमो देश के विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भेजा गया है और ये एक पन्ने का है। इस मेमो में नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर जे क्लेटन ने चेतावनी दी है कि खुफिया एजेंसियों को ऐसी जानकारी मिली है जिससे पता चलता है कि विदेशों में मौजूद अमेरिकी कर्मियों के लिए खतरा बढ़ गया है।

क्लेटन ने लिखा 'खास तौर पर हमें अलग-अलग माध्यमों से ऐसी खुफिया जानकारी मिली है कि ईरान ने अमेरिकी कर्मियों को निशाना बनाने की अपनी कोशिशें काफी बढ़ा दी हैं। मध्य पूर्व और कुछ अन्य देशों में अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ ईरानियों की जानलेवा साजिशें अब काफी आगे के चरण में पहुँच चुकी हैं।' क्लेटन ने इस बात पर भी चिंता जताई कि ईरानी खतरों से जुड़ी खुफिया जानकारी उन अमेरिकी अधिकारियों के लिए भी अहम थी जिन्हें फिलहाल इसे पाने की अनुमति नहीं है।
मेमो में कहा गया है कि यह खुफिया जानकारी पहले ही विदेश विभाग (स्टेट डिपार्टमेंट) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा की जा चुकी है लेकिन क्लेटन ने इस बात पर जोर दिया कि इसे उन अन्य कर्मचारियों तक भी पहुंचाया जाना चाहिए जो खतरे में हो सकते हैं। इस मेमो की एक कॉपी CIA डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ को भी भेजी गई है।

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट से डिप्लोमेट्स निकालना शुरू किया

खुफिया रिपोर्ट के बाद अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने दूतावासों के कर्मचारियों की संख्या कम करने का आदेश दिया है। 'एक्सियोस' के मुताबिक मध्य पूर्व में स्थित कई राजनयिक मिशनों में कर्मचारियों की संख्या कम करने के वाशिंगटन के फैसले के पीछे अन्य कारणों के अलावा खुफिया आकलन भी एक वजह है। इस हफ्ते की शुरुआत में विदेश विभाग ने रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास और सऊदी अरब के जेद्दा और दहरान में मौजूद अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों से कर्मचारियों के परिवारों और गैर-जरूरी स्टाफ को वहां से निकल जाने का आदेश दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की धार्मिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के अध्यक्ष फजलुर रहमान ने इमरान खान के समर्थन का ऐलान किया है। वह लगातार इमरान खान की रिहाई की वकालत कर…
 27 October 2026
बीजिंग: चीन का सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर शुरू हुए गश्त विवाद को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने विशेषज्ञों के हवाले से आरोप…
 27 October 2026
काठमांडू: नेपाल की छात्रा प्रकृति मल्ला की हैंडराइटिंग की खूब तारीफ हो रही है। उनकी हैंडराइटिंग ऐसी है, जैसे किसी ने कंप्यूटर से टाइप किया हो। हर कैरेक्टर अपनी जगह…
 27 October 2026
ढाका: बांग्लादेश में क्या 'विरोधियों को गोली मारने' वाले कानून को फिर से लागू करने की तैयारी की जा रही है? ये सवाल तब उठ हैं जब बांग्लादेशी पुलिस के…
 27 October 2026
सियोल: दक्षिण कोरिया K9 थंडर सेल्फ प्रोपेल्ड हॉवित्जर का नेक्स्ट जेनरेशन वेरिएंट K9A2 बना रहा है। इसे हनव्हा एयरोस्पेस ने विकसित किया है। भारत इसी के पुराने वेरिएंट K9 थंडर…
 27 October 2026
न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में वीटो को लेकर अपना मत स्पष्ट किया है। भारतीय प्रतिनिधि ने 'डी फैक्टो वीटो' की आलोचना करते हुए कहा कि वीटो…
 27 October 2026
कराकस, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो करीब 10 महीने बाद अपने देश लौट आई हैं। नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद वे पिछले साल देश छोड़कर चली गई थीं। दिसंबर…
 27 October 2026
ब्राजीलिया, ब्राजील में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया है। लूला ने 2022 के…
 27 October 2026
वॉशिंगटन डीसी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने नॉर्वे को गाली देते हुए कहा कि वे वहां से किसी…
Advt.