ईरान ने अमेरिकी आतंकी ग्रुप के मुखिया को गिरफ्तार किया, 2008 के बम विस्फोटों में रहा हाथ
Updated on
03-08-2020 04:53 PM
तेहरान । अमेरिका के एक आतंकी ग्रुप के मुखिया को ईरान ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आतंकी पर 2008 के बम विस्फोटों के पीछे और अन्य हमलों की साजिश रचने का आरोप है। खुफिया मंत्रालय के बयान में यह नहीं बताया गया है कि आतंकी को कब और कहां हिरासत में लिया गया। जमशिद शर्माहद आतंकवादी टोंडर (थंडर) समूह का मुखिया है जिसने अमेरिका से ईरान में सशस्त्र और आतंकवादी कार्य करने का निर्देश दिया था और जिसे बाद में जटिल ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ईरानी मंत्रालय के बयान में बताया गया है कि शर्महाद ने 12 अप्रैल 2008 को दक्षिणी शहर शिराज के एक धार्मिक केंद्र में विस्फोट करवाया था जिसमें 14 लोग मारे गए और 215 घायल हो गए। ईरान ने 2009 में बम विस्फोट के दोषी तीन लोगों को फांसी पर लटका दिया था।
टोंडर ने स्वयं कुछ अन्य हमलों की जिम्मेदारी ली है। उसने अपनी वेबसाइट पर कहा कि यह जून 2019 में शिराज में एक मदरसे पर बमबारी और 2016 में एक रिफाइनरी में विस्फोट के पीछे उसका हाथ था। समूह की वेबसाइट के अनुसार जमशिद एक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर है जिसका जन्म 1955 में हुआ था। वेबसाइट ने कहा कि वह ईरानी-जर्मन है और 2003 में लॉस एंजिल्स जाने से पहले जर्मनी में रहता था। जमशिद को हिरासत में लेने की खबरों पर ब्रिटेन में ईरान के राजदूत हामिद बेईदीनजाद ने ट्विटर पर कहा कि शरमहद ईरान में हिरासत में है। हालांकि जमशिद के आतंकी समूह टोंडर ने उसे पकड़े जाने और हिरासत में लेने की खबरों की पुष्टि नहीं की। टोंडर की वेबसाइट पर यह कहा गया कि समूह जमशीद के संबंध में विभिन्न नेटवर्क द्वारा बताई जा रही कहानियों की पुष्टि नहीं करता। हालांकि इस आतंकवादी समूह ने सोशल मीडिया पर पहले की गई पोस्टिंग में कहा था कि टोंडर... कमांडर की अनुपस्थिति में भी लड़ता रहेगा।
यह समूह राजशाही को स्थापित करने की इच्छा रखता है। इन्होंने ईरान की विधानसभा जिसे ये लोग टोंडर कहते हैं, लॉस एंजिल्स में बना रखी है। इस समूह का मानना है कि यह 1979 की इस्लामी क्रांति से उखाड़ फेंकी गई ईरानी राजशाही को पुनः बहाल करना चाहता है। यह विदेशों में ईरानी सरकार के विरोध में रेडियो और टेलीविजन स्टेशन चलाता है। संगठन शिराज में एक बांध को उड़ाने, तेहरान पुस्तक मेले में साइनाइड बम का इस्तेमाल करने और इस्लामिक गणतंत्र के संस्थापक अयातुल्ला रूहुल्लाह खुमैनी के मकबरे को विस्फोटक से उड़ाने की योजना बनाई थी जिन्हें ईरानी ख़ुफ़िया विभाग ने निरस्त कर दिया था। एक बयान में कहा गया है कि उन्हें अमेरिका के एक सीआईए एजेंट से ईरान के एक बड़े अफसर की हत्या का आदेश मिला था। उनकी पहचान 21 साल के मोहसिन असलमियन, 20 साल के अली असगर पश्तार और 32 साल के रूजबेह याहजादेह के रूप में हुई है। ईरान ने 2010 में दो अन्य दोषियों को फांसी दे दी। उन्होंने अधिकारियों की हत्या करने की योजना की बात कबूल की थी।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…