विश्व कप में मिलेगा आईपीएल के अनुभवों का लाभ : बिलिंग्स
Updated on
03-08-2020 04:53 PM
साउथेम्पटन । इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज सैम बिलिंग्स का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अनुभवों का लाभ भारत में आगामी दो विश्व कप क्रिकेट मुकाबलों में मिलेगा। बिलिंग्स ने आयलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय में शानदार बल्लेबाजी कर इंग्लैंड को जीत दिलायी थी। भारत 2021 में टी20 विश्व कप और 2023 में 50 ओवर के विश्व कप की मेजबानी करेगा। बिलिंग्स का मानना है कि वह स्पिनरों को अच्छी तरह से खेलते हैं और इसका लाभ उन्हें भारत में होने वाले मुकाबलों में मिलेगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके बिलिंग्स ने कहा कि मुझे लगता है कि स्पिनरों के खिलाफ सहज होन से मैं अन्य खिलाड़ियों की तुलना में थोड़ा बेहतर हो सकता हूं। स्पिन के खिलाफ मेरे खेल में मुझे विभिन्न फ्रेंचाइजी के अनुभवों का लाभ मिला। मुझे चेन्नई और दिल्ली में टर्निंग पिचों पर अधिक सफलता मिली है। मुझे इस पर काम करते रहना होगा। मेरा मानना है कि एकदिवसीय हो या टेस्ट मैच, उपमहाद्वीप के मैदानों पर मैं अच्छा कर सकता हूं। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं लंबे प्रारुप में भी बेहतर प्रदर्शन देना चाहूंगा। इस युवा बल्लेबाज ने अबतक 16 एकदिवसीय और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं पर अभी तक वह टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाएंगे।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…