Select Date:

विदेशी खिलाड़ियों के बिना नहीं हो सकता आईपीएल, अभी तारीख बताना मुश्किल: नेस वाडिया

Updated on 31-05-2020 07:50 PM
नई दिल्ली। आईपीएल को वैश्विक अपील वाला टूर्नमेंट बताकर किंग्स इलेवन पंजाब के सहमालिक नेस वाडिया (ने कहा कि विदेशी सितारों के बिना इसके आयोजन का कोई मतलब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चकाचौंध से भरे इस टी20 लीग के भाग्य पर फैसला करने के लिए बीसीसीआई को और समय चाहिए होगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण यह टूर्नमेंट अनिश्चित काल के लिए स्थगित है और बीसीसीआई सितंबर-अक्टूबर में इसके आयोजन की योजना बना रहा है।
लीग से जुड़े फ्रैंचाइजियों ने टूर्नमेंट को लेकर मिश्रित राय व्यक्त की है। राजस्थान रॉयल्स ने यात्रा प्रतिबंधों का हवाला देकर सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ इसे आयोजित करने का सुझाव दिया तो तीन बार के चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स ने  प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि इससे टूर्नमेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नमेंट की तरह हो जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब ने भी मामले में चेन्नै सुपर किंग्स का साथ दिया। वाडिया ने कहा, ‘आईपीएल भारतीयों द्वारा बनाया गया एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट है। यह दुनिया के प्रमुख क्रिकेट आयोजनों में से एक है।इसमें अंतरराष्ट्रीय मंच और अंतरराष्ट्रीय सितारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, अभी यह देखा जाना बाकी है कि उस समय किन विदेशी खिलाड़ियों को यात्रा करने की अनुमति (प्रतिबंधों को देखते हुए) होगी। मुझे लगता है कि इस समय बीसीसीआई को बहुत सारी चीजों पर विचार करना है।’ 
कुछ विशेषज्ञों ने संकेत दिया कि जुलाई-अगस्त में भारत में यह महामारी अपने चरम पर होगी,इसके बाद वाडिया ने कहा कि फिलहाल आईपीएल के बारे में बात करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल हमारे लिए सबसे जरूरी इस वायरस से निपटना है। यह एक, दो या उससे अधिक महीने तक रह सकता है। एक बार जब वायरस कम हो जाए तब आईपीएल कब और कहां आयोजित किया जा सकता है, इस बारे में अधिक स्पष्टता हो सकती है।’ 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.