कोरोना संकट के बीच सोने-चांदी के प्रति बढ़ा निवेशकों का झुकाव, दोनो धातुओं में तेजी का रुख
Updated on
29-06-2020 08:03 PM
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोने ने एक बार फिर निवेशकों को अपनी ओर खींच लिया है। सोमवार को सोने-चांदी की कीमतें में शुरुआती कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना करीब 0.24 फीसदी बढ़कर 48,305 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा पहुंचा, जबकि चांदी की कीमत में भी 0.52 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद ये कीमत 49,494 रुपए प्रति किलो हो गई। निवेशकों को डर है कि अभी कोरोना पर पता नहीं कब तक काबू पाया जा सकेगा, इसलिए निवेशकों ने सोने में निवेश करना शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 239 रुपये की तेजी के साथ 49,058 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 845 रुपए की तेजी के साथ 49,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
हाजिर बाजार में कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की थी, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0।11 प्रतिशत गिरकर 47,889 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त डिलिवरी सौदों में सोना वायदा भाव 52 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत टूटकर 47,889 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया जिसमें 13,791 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सोने के अक्टूबर माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 36 रुपए यानी 0.07 प्रतिशत टूटकर 48,070 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया जिसमें 5,812 लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.02 प्रतिशत बढ़कर 1,770.90 डॉलर प्रति औंस रहा।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…