क्या है जियोब्लैकरॉक?
उन्होंने वित्तीय सेवाओं के बड़े मौके के बारे में भी बात की। उन्होंने जियोब्लैकरॉक का जिक्र किया, जो रिलायंस और दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी का जॉइंट वेंचर है। अंबानी ने कहा कि भले ही बदलाव लाना आजकल फैशन बन गया है, लेकिन असली ध्यान भारत के निवेश बाजार में मौजूद विशाल और अब तक इस्तेमाल न किए गए अवसरों पर है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य रातोंरात सिस्टम को बदलना नहीं है, बल्कि लाखों भारतीयों के लिए निवेश को आसान, सुरक्षित और सुलभ बनाना है।देश की अर्थव्यवस्था पर भी रखी बात
मुकेश अंबानी ने देश की अर्थव्यवस्था पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत अपनी मजबूत आर्थिक कामगिरी, स्थिर नेतृत्व और लगातार नीतियों के कारण दुनिया का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था की तुलना एक ऐसे फलदार पेड़ से की जो स्वाभाविक रूप से सबका ध्यान आकर्षित करता है।ब्लैक रॉक के चेयरमैन और सीईओ लैरी फिंक के साथ बातचीत में मुकेश अंबानी ने भारत की विकास यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा कि देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि 8-10 प्रतिशत की विकास दर हासिल करना संभव है और इसे बनाए रखना भी संभव है।
