Select Date:

नगर कांग्रेस की अंतर्कलह विकास कार्य मे बनी रोड़ा

Updated on 09-01-2021 11:51 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सत्ता से 15 साल दूर रहने के बाद भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा को बड़े अंतर से हराकर सत्ता हासिल की थी.. वहीँ 15 साल तक राज करने वाली रमन सरकार से दिग्गज नेता भी चुनाव में बुरी तरह परास्त हुए थे.. छत्तीसगढ़ की न्याय धानी बिलासपुर शहर की विधानसभा सीट पिछले 20 सालों से अमर अग्रवाल के कब्जे में थी.. लेकिन बदलाव की बयार में पूर्व मंत्री भी धराशाही हो गए थे.. जिसके बाद कांग्रेस में नए नवेले और कई कांग्रेसियों के नजर में पैराशूट नेता वर्तमान विधायक शैलेश पांडेय बड़े अंतर से जीत कर आए थे.. अपने काम के बलबूते शैलेश पांडे ने पैराशूट से अपनी छवि एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में बनाई है.. जनादेश मिलने के बाद शैलेश पांडे लगातार बिलासपुर वासियों के बीच उनकी परेशानियों की बहाली के लिए खड़े रहते हैं और  शायद यह खूबी उनकी पार्टी के नेताओं को पसंद नहीं आती है.. इसलिए शुरुआत से ही संगठन के कुछ नेताओं के नजऱ में विधायक शैलेश पांडेय चुभते रहे है।

ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन और विधायक शैलेश पांडे के विवाद मामले में पीसीसी ने टीम भेजकर जांच करवाई है लेकिन बिलासपुर कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक वर्चस्व की लड़ाई को साफ देखा जा सकता है इसका जीता जागता उदाहरण है.. वार्ड नंबर 21 गुरु घासीदास नगर इस वार्ड में एक पार्षद है, तो वही पूर्व पार्षद वर्तमान में  मनोनीत एल्डरमैन है दोनों के बीच आए दिन किसी किसी मुद्दे को लेकर घमासान देखने को मिलता है.. एल्डरमैन काशी रात्रि विधायक दल के माने जाते हैं तो वही जनप्रतिनिधि सीमा धृतेश अटल गुट की मानी जाती है चुनाव के समय काशी रात्रि और सीमा के बीच टिकट को लेकर भी काफी संघर्ष हुआ था.. जिसके बाद अंतिम समय में काशी का नाम काटकर सीमा को वार्ड का पार्षद उम्मीदवार बनाया गया था..

सीमा ने वार्ड में जीतकर जनप्रतिनिधि के रूप में शपथ ली थी.. जिसके बाद मनोनीत एल्डरमैन  की लिस्ट में काशी का नाम भी गया था..  एल्डरमैन  की लिस्ट में  आने के बाद भी कांग्रेस में घमासान का दौर देखा गया क्योंकि माना जा रहा था कि.. मनोनीत एल्डरमैन में  विधायक की चली थी और अधिकतर लोग उन्हीं के गुट के थे.. लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता गया काशी और सीमा के बीच विवाद और गहरा होता गया कई बार कई मुद्दों को लेकर दोनों आमने सामने नजर आते रहे हैं.. पिछले दिनों श्रमिक कार्ड के लिए वार्डवासियों के फॉर्म भरने को लेकर भी दोनों के बीच तकरार नजर आया था .. इसके बाद एक बार फिर वार्ड में बोर खनन को लेकर दोनों आमने सामने नजर रहे हैं.. मिनी बस्ती में हुए बोरिंग सराहना लेने दोनों आपस में भिड़ पड़े थे वही एक बार फिर वार्ड में बोर खनन का काम किया जा रहा है.. जिसमें काशी रात्रे द्वारा भूमि पूजन और काम शुरु करा कर विधायक महोदय का धन्यवाद किया जा रहा है..

तो वहीं सूत्रों की मानें तो बोर खनन की जानकारी सीमा  को नहीं थी.. लेकिन जैसे ही खबर उनके समर्थकों तक पहुंची तो दोनों के बीच नाराजगी एक बार फिर जग जाहिर होती नजर रही है.. बहरहाल कांग्रेसियों की आपसी लड़ाई से बिलासपुर का कितना भला होगा यह तो देखने वाली बात होगी.. लेकिन जिस तरह से सत्ता हासिल होने के बाद कांग्रेस के लोग ही आपस में लड़ रहे हैं कहीं ना कहीं आने वाले समय में भाजपा को इसका फायदा मिलना निश्चित है..


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.