जुलाई में खेली जा सकती है, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज
Updated on
27-05-2020 09:34 PM
नई दिल्ली। कोरोना की वजह से क्रिकेट पिछले तीन महीनों से थमा हुआ है। लेकिन अब अच्छी खबर ये है कि जुलाई में फैंस इंटरनेशनल मैच का लुत्फ भी उठा सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार होकर वहां अपनी 25 सदस्यीय टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भेजेगी।इनमें से 15 खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे, वहीं 10 अन्य खिलाड़ी रिजर्व के तौर पर इंग्लैंड जाएंगे।अगर सबकुछ सही रहा तब कोरोना के बाद पहली इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच होगी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटिव ने जानकारी दी है कि उनकी 25 सदस्यीय टीम खाली स्टेडियम में खेलने के लिये तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक वेस्टइंडीज बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटिव जॉनी ग्रेव ने कहा कि वो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ पिछले 6 हफ्तों से सीरीज पर चर्चा कर रहे हैं और अब उन्हें ईसीबी के औपचारिक न्यौते का इंतजार है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने जून में वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने आ सकती है।इंग्लैंड रवाना होने से पहले वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट होगा, तभी वहां दौरे पर जा सकते है। इसके बाद वहां इंग्लैंड में क्वारंटीन रहना होगा और जुलाई में टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा। सबकुछ सही रहा,तब 8 जुलाई से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा और 16 जुलाई को दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 28 जुलाई को होगा। बता दें ये दौरा 4 जून से शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड में 1 जुलाई तक सभी खेल प्रतियोगिताएं बंद हैं। वैसे इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज सीरीज के मद्देनजर व्यक्तिगत अभ्यास शुरू कर दिया है। बता दें सिर्फ वेस्टइंडीज ही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार हो चुकी है। इन दोनों टीमों के बीच 5 अगस्त से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…