निगमायुक्त के अधिकारियों को निर्देश- जल प्लावन रोकने मुस्तैद रहे अधिकारी
Updated on
01-07-2020 01:09 AM
जबलपुर। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर के नागरिकों को जलप्लावन से राहत प्रदान करने की दिशा में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से वार्डो का भ्रमण कर रहे हैं और नाला नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई कार्यो की निगरानी स्वयं करते हुए कोशिश कर रहे हैं कि कहीं पर भी नागरिकों को जलप्लावन की समस्या से जूझना न पड़े। सोमवार को उन्हें निरीक्षण के दौरान संज्ञान में लाया गया कि बहुत से सिविल वर्क न होने और अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण के कारण वर्षा जल की निकासी सुगमतापूर्वक नहीं हो पाती है। इस पर प्रात: कालीन भ्रमण के दौरान भवन शाखा, लोककर्म विभाग एवं अतिक्रमण शाखा के अधिकारियों को भी अपने अपने क्षेत्रों में रहने तथा शिकायतों का निराकरण कराये जाने के संबंध में निर्देश दिये गए। निगमायुक्त ने सभी संभाग के संबंधित सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों, प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों, को वर्तमान समय में सिर्फ नाला नालियों की सफाई कराने के कार्यो पर अपना फोकस रखने निर्देश दिये जा रहे हैं। आज बैठक के उपरांत निगमायुक्त श्री सिंह ने सभी संभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि समस्त संभागीय अधिकारी उच्च गुणवत्ता के लिए निर्धारित साफ सफाई के माप दण्डों के अनुरूप चेक लिस्ट तैयार कर प्रात: काल भ्रमण पर निकलें और सफाई व्यवस्था के लिए संशाधनों चाहे वह मशीनरी संशाधन हो अथवा मानव संशाधन हो उसकी जॉंच करने के निर्देश दिये। उन्होंने विशेषकर डोर-टू-डोर कचरा वाहन की निगरानी करने तथा कर्मचारियों की बीटवार उपस्थिति चेक करने के अलावा नाला नालियों की सफाई कार्यो को भी चेक करने के निर्देश दिये और यदि कहीं कोई गफलत पाई जाती है अथवा किसी की लापरवाही दिखाई देती है तो मौके पर ही पंचनामा तैयार कराकर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्ताव प्रस्तावित करने के भी निर्देश दिये।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…