Select Date:

सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश एक जुलाई से-अवस्थी

Updated on 30-05-2020 11:35 PM
रायपुर। डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने विभागीय पदोन्नति हेतु आवश्यक पीपी कोर्स की प्रक्रिया आसान करते हुए एक जून से प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। श्री अवस्थी ने सभी आईजी और एसपी को निर्देश दिए हैं कि नियत 30 दिन में पीपी कोर्स की प्रक्रिया पूर्ण कर एक जुलाई से पदोन्नति प्रदान करना सुनिश्चित करें। उपरोक्त प्रशिक्षण में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग एवं अन्य सावधानियों का सम्पूर्ण पालन सुनिश्चित करते हुए यह प्रशिक्षण कराया जाएं।
जारी निर्देश में कहा गया है कि हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई और कांस्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल पदोन्नति देने के पूर्व 30 दिन का पी.पी. कोर्स आवश्यक है। कोर्स एक जून से प्रारम्भ किया जाएगा तथा 30 जून को परीक्षा पूर्ण करके संबंधित मूल इकाई को वापसी हेतु रवानगी देना सुनिश्चित करें। पी.पी. कोर्स निम्नानुसार संस्थानों में संचालित कराया जायेगा। 1.रायपुर रेंज के लिए. पीटीएस, माना, रायपुर।  2. बिलासपुर रेंज. दूसरी वाहिनी छसबल, सकरी, बिलासपुर।  3. दुर्ग रेंज  पीटीएस, राजनांदगांव।  4. बस्तर रेंज .एपीटीएस, जगदलपुर। 5. सरगुजा रेंज. दसवीं वाहिनी, सिलफिली सूरजपुर, अथवा पीटीएस, मैनपाट। पुलिस महानिरीक्षक अपने रेंज का पी.पी. कोर्स रेंज में उपलब्ध प्रशिक्षकों के माध्यम से करायें। यह सुनिश्चित करें कि प्रशिक्षण विधिवत और पाठ्यक्रम के अनुसार हो। कोर्स के लिए प्रशनपत्र संबंधित रेंज पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा तैयार किया जाएगा एवं उनकी परीक्षा ली जावेगी। आउटडोर एवं इंडोर परीक्षा पूर्ण करने की सम्पूर्ण जिम्मेवारी संबंधित रेंज पुलिस महानिरीक्षक की होगी। पी.पी. कोर्स में जो बल अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है वह बल संबंधित रेंज पुलिस महानिरीक्षक के अधीन रहेगा। आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर कानून.व्यवस्था आदि डयूटी के लिए पुलिस महानिरीक्षक उन्हें अपने रेंज में उपयोग कर सकेंगे। आकस्मिक कारणों से जितने दिनों का प्रशिक्षण प्रभावित हो उतने दिनों के प्रशिक्षण अवधि में वृद्धि कर दी जाए। किसी भी स्थिति में प्रशिक्षण में भौतिक रूप से उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों.कर्मचारियों को पदोन्नति नही दी जाये। पी.पी. कोर्स में भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। उक्त प्रक्रिया का पूर्णतः पालन कर प्रशिक्षण सम्पन कराया जाए एवं जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रशिक्षित अधिकारी.कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की जाये।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.