Select Date:

सभी जिलों और शासकीय मेडिकल कॉलेजों में सिकलसेल जांच एवं परामर्श केंद्र 2 अक्टूबर तक खोलने के निर्देश

Updated on 07-09-2022 06:11 PM

रायपुर
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश के सभी जिलों और शासकीय मेडिकल कॉलेजों में 2 अक्टूबर तक सिकलसेल जांच एवं परामर्श केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में छत्तीसगढ़ सिकलसेल संस्थान के संचालक मंडल की बैठक में उन्होंने ये निर्देश दिए। उन्होंने इन केंद्रों में काम करने वाले स्टॉफ को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने वॉक-इन-इंटरव्यु के माध्यम से इसके लिए डॉक्टरों की भर्ती करने के भी निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने राज्य सिकलसेल संस्थान के संचालक मंडल की 9वीं बैठक में पहुंचविहीन आदिवासी जिलों में सिकलसेल के मरीजों की प्राथमिकता से स्क्रीनिंग करते हुए पीड़ितों के परिवार के सभी लोगों की स्क्रीनिंग करने कहा। बैठक में सिकलसेल संस्थान में जनरल ड्यूटी मेडिकल आॅफिसर के तीन पदों, क्लर्क-कम-कम्प्यूटर आॅपरेटर के पांच पदों और रेसीडेंट डॉक्टर के पांच पदों पर भर्ती के लिए अनुमति प्रदान की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने संचालक मंडल की बैठक हर छह माह में आयोजित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए.के. चन्द्राकर, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, आयुष के संचालक पी. दयानंद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक विलास संदीपन भोसकर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. विष्णु दत्त, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, राज्य सिकलसेल संस्थान की महानिदेशक डॉ. उषा जोशी और संचालक मंडल के सदस्य डॉ. ए.टी.के. दाबके सहित अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.