इनफिनिक्स जीरो 8 और हॉट 10 स्मार्टफोन जल्द होगा लांच
Updated on
12-08-2020 07:24 PM
नई दिल्ली। इनफिनिक्स इस साल तेजी से अपने नए स्मार्टफोन लांच कर रही है। एंट्री लेवल सेगमेंट में कंपनी अब तक चार स्मार्टफोन को लांच कर चुकी है। कंपनी का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस था। कंपनी अब अपने स्मार्टफोन की रेंज को और बढ़ाना चाह रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अब अपने दो नए स्मार्टफोन इनफिनिक्स जीरो 8 और हॉट 10 को लांच करने की तैयारी में है।
इनफिनिक्स जीरो 8 को कुछ दिन पहले गूगल कंसोल पर स्पॉट किया गया था और अब यह गीकबेंच पर भी नजर आया है।जीरो 8 को सिंगल कोर में 520 और मल्टी-कोर में 1593 अंक मिले। फोन 8जीबी तक के रैम और मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ आ सकता है। बीते दिनों गूगल कंसोल में दिखने के कारण फोन बारे में कुछ और जानकारियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि फोन में 90एचजेड के रिफ्रेश रेट के साथ 1080x2460 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ फुल एचडी+ स्क्रीन मिल सकती है। फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।फोन में 4400एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
आएगा 5100एमएएच बैटरी वाला फोन
जीरो 8 के साथ कंपनी इनफिनिक्स हॉट 10 स्मार्टफोन को भी लांच कर सकती है। इस इनफिनिक्स हॉट 9 का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस फोन को 4जीबी रैम और मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट के साथ लांच कर सकती है। यह एंट्री लेवल या बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन हो सकता है। फोन में 720x1640 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है। फोन 5100एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…