इंडोनेशिया ने चीन को दिखाई 'ताकत', साउथ चाइना सी में शुरु किया चार दिवसीय युद्धाभ्यास
Updated on
27-07-2020 09:59 PM
जकार्ता । चीन के बढ़ते दखल से परेशान इंडोनेशिया ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए साउथ चाइना सी में चार दिवसीय युद्धाभ्यास शुरु किया है। इंडोनेशिया समुद्र के इस इलाके में चीन का दावा पहले ही नकार चुका है। हाल में ही अपने युद्धाभ्यास को लेकर भी चीन ने इंडोनेशिया और वियतनाम सहित कई देशों को चेतावनी दी थी। इंडोनेशियाई मीडिया के अनुसार, यह युद्धाभ्यास नटुआ द्वीप के पास आयोजित किया गया। युद्धाभ्यास में 24 युद्धपोतों ने हिस्सा लिया, जिसमें दो मिसाइल डिस्ट्रॉयर और चार एस्कॉर्ट वेसल थे। इस दौरान इंडोनेशियाई नौसेना ने समुद्र और जमीन पर हमले का अभ्यास किया। इस द्वीप को चीन अपने क्षेत्र में दिखाता है। ऐसे में इंडोनेशिया के इस युद्धाभ्यास से चीन का भड़कना तय है।
नटुआ द्वीप के पास चीनी झंडे वाले मछली पकड़ने की नौकाएं अक्सर देखी जाती हैं। चीनी सरकार समर्थित ये नौकाएं ड्रैगन के दावे को लेकर भेजी जाती हैं। जिनकी रखवाली करने के लिए चीनी पेट्रोल वेसल भी तैनात होते हैं। जिसके बाद इस इलाके में इंडोनेशिया ने भी अपनी नौसेना की तैनाती बढ़ा दी है। चीन ने इंडोनेशिया के युद्धाभ्यास पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है।
चीन ने कहा है कि इससे क्षेत्रीय शांति को खतरा पहुंच सकता है। साउथ चाइना सी के 90 फीसदी हिस्से पर चीन अपना दावा करता है। इस समुद्र को लेकर उसका फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और वियतनाम के साथ विवाद है। वहीं, पूर्वी चाइना सी में जापान के साथ चीन का द्वीपों को लेकर विवाद चरम पर है। हाल में ही अमेरिका ने साउथ चाइना सी पर चीन के दावे को खारिज कर दिया था।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…