इंडिगो की वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में होगी 35 प्रतिशत तक कटौती
Updated on
28-07-2020 06:59 PM
नई दिल्ली । कोविड-19 संकट के बीच इंडिगो ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में अब 35 प्रतिशत तक कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि यह कदम नकदी प्रबंधन के लिए उठाया गया है। मई के बाद से इंडिगो अपने वरिष्ठ कर्मियों के वेतन में 25 प्रतिशत तक की कटौती कर रही है। कंपनी ने 20 जुलाई को घोषणा की कि वह इस कटौती को थोड़ा और बढ़ाने जा रही है। महामारी की वजह से कंपनी के सामने खड़े हुए आर्थिक संकट से निपटने के लिए वह अपने कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत की कटौती और करेगी। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजय दत्ता ने ई-मेल में कर्मचारियों से कहा कि मैं अपनी खुद की वेतन कटौती को बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर रहा हूं। मैं हमारे सभी वरिष्ठ उपाध्यक्षों और उससे ऊपर के अधिकारियों से 30 प्रतिशत वेतन कटौती करने के लिए कह रहा हूं। सभी पायलटों की वेतन कटौती बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दी गई है। जबकि सभी उपाध्यक्षों के वेतन में 25 प्रतिशत कटौती और एसोसिएट उपाध्यक्षों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती होगी। उन्होंने कहा कि यह वेतन कटौती एक सितंबर से लागू होगी। इस घोषणा से पहले दत्ता 25 प्रतिशत, सभी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उससे ऊपर के अधिकारी 20 प्रतिशत, सभी उपाध्यक्ष 15 प्रतिशत और सभी एसोसिएट उपाध्यक्ष 10 प्रतिशत की वेतन कटौती ले रहे थे। इसके अलावा मई में इंडिगो बैंड-डी और चालक दल के सदस्यों के वेतन में 10 प्रतिशत और बैंड-सी के कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की कटौती की थी। बैंड-ए और बैंड-बी के कर्मचारियों के वेतन से छेड़छाड़ नहीं की गई थी। इनकी संख्या विमानन कंपनी में सबसे अधिक है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…