नई दिल्ली । कोरोना महामारी के बीच उड़ानों पर प्रतिबंध से देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो को चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 2,844 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पहली तिमाही में समग्र आधार पर एयरलाइन का राजस्व 88.31 प्रतिशत घटकर 1,143.8 करोड़ रुपए रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में उसने 9,786.9 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया था। इस दौरान उसका कुल व्यय 50 फीसदी से ज्यादा घटकर 3,986.4 करोड़ रुपए रहा। कंपनी को 2,844.6 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कोविड-19 के कारण करीब दो महीने तक यात्री उड़ानें पूरी तरह ठप रहीं। घरेलू यात्री उड़ानें 25 मई से दुबारा शुरू की गई हैं, लेकिन अभी सीमित उड़ानों की ही अनुमति दी गई हैं। जितनी उड़ानें उपलब्ध हैं उनमें भी यात्रियों की संख्या कम है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विमानन क्षेत्र इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है। प्रतिबंधों के कारण तिमाही के दौरान उपलब्ध सीट-किलोमीटर में 90.9 फीसदी की गिरावट आई है जबकि यात्री-किलोमीटर 93.8 प्रतिशत घट गया है। पैसेंजर लोड फैक्टर यानी भरी सीटों के अनुपात में 27.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने बताया कि उसके पास 18,449.8 करोड़ रुपए की नकदी उपलब्ध है जिसमें 7,527.6 करोड़ रुपए की मुक्त नकदी है। कंपनी ने लागत कम करने के लिए 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। साथ ही मई में उसने वेतन में 25 प्रतिशत तक की कटौती की थी तथा सितंबर में 35 फीसदी तक की और कटौती की जाएगी।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…